-
बॉलीवुड को पहला 'दबंग' तो सलमान खान के रूप में मिला और अब दूसरा 'दबंग' प्रियंका चोपड़ा के रूप में मिलने जा रहा है। (फोटो: वरिंदर चावला)
-
जी हां, अब प्रियंका चोपड़ा 'देसी गर्ल' से 'दबंग गर्ल' का रूप लेने जा रही हैं। (फोटो: वरिंदर चावला)
-
देखिए यह तस्वीर: प्रियंका चोपड़ा कुछ ऐसी दिखाई देंगी फिल्म 'गंगाजल' के सीक्वेल में। प्रियंका के ऊपर यह पुलिस ऑफिसर का लुक काफी जच रहा है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल-2' की कहानी बिहार के पुलिसिया सिस्टम को दर्शाएगी। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
प्रकाश झा निर्देशित पहली 'गंगाजल' में अजय देवगन ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ-साथ समीक्षकों की भी बड़ी सराहना मिली थी। अब प्रकाश झा इस हिट फ़िल्म का सीक्वेल बना रहे हैं, जिसमें अजय देवगन की जगह प्रियंका चोपड़ा आएंगी नज़र। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)