-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से हॉलीवुड में सक्रिय हैं। वह बहुत जल्द अपने अमेरिकी शो क्वांटिको सीजन 3 के जरिए एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर वापसी करती नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने शो के सेट से शूटिंग के दौरान की कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। वहीं आज भी प्रियंका ने शो की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में शो की टीम कसीनो में नए लुक में नजर आ रही है।
-
अमेरिकी हिट शो क्वांटिको के पिछले दोनों सीजन का अहम हिस्सा रहीं प्रियंका ने फिर से शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
खूबसूरत प्रियंका ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का कसीनो सीक्वेंस की तस्वीरें शेयर की हैं। -
हमेशा इस शो के किरदार रफ एंड टफ लुक में नजर आते रहे हैं। लेकिन आज शेयर की गई तस्वीरों में पूरी टीम एकदम नए अवतार में नजर आ रही हैं।
-
इसमें प्रियंका काले रंग का खूबसूरत गाउन पहने ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। उनके साथ शो के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। ये सभी कसीनो के अंदर एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं।
-
दरअसल शो में ये सब अंडर कवर एजेंट के रूप में एक कसीनो सीक्वेंस को शूट करते दिख रहे हैं।
-
हाल ही में शो के शुरू होने की डेट का खुलासा किया गया था। ये शो 26 अप्रैल से टीवी पर प्रसारित होगा।
-
बता दें इस शो में प्रियंका एलेक्स पेरिश नाम के किरदार को निभाती नजर आती हैं। वह शो में एफबीआई एजेंट के रूप में दर्शकों का जोरदार मनोरंजन करती दिखीं हैं। (All Photo Source: Instagram)
