-
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने लिए नया आशियाना खरीदा है। हाल ही में निक ने बेवर्ली हिल्स स्थित अपना पुराना घर बेचा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उन्होंने लॉस एंजिलिस के सैन फर्नैंडो वैली में खुद के लिए नया आशियाना खरीदा है। इस नए घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानि करीब 144 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनके नए आशियाने के पास ही निक के बड़े भाई जो जोनस का भी बंगला है। प्रियंका और निक के नए बंगले की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में आई हैं। आइए देखते हैं अंदर से कितना भव्य दिखता है यह घर। (Photo: Priyanka Chopra FC Instagram)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बंगला 20 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। (Photo: @sambitvilla/twitter)
-
घर में 7 भव्य बेडरूम और आधुनिक सुविधाओं से लैस 11 बाथरूम हैं। (Photo: @sambitvilla/twitter)
-
मनोरंजन के लिए घर के अंदर ही मूवी थिएटर, रेस्टेरॉन्ट क्वॉलिटी वेट बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट और लाउंज ऐरिया/गेम्स रूम हैं।(Photo: @sambitvilla/twitter)
-
बंगले के अंदर ही स्वीमिंग पूल और जिम भी मौजूद है। बता दें कि घर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया से ली गई हैं। इसलिए जनसत्ता.कॉम इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता है। (Photo: @sambitvilla/twitter)
-
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी रचाई थी। निक अमेरिका के मशहूर पॉपस्टार हैं। (Photo: Priyanka Chopra FC Instagram)
