-
साउथ एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर की पॉपुलैरिटी अच्छी खासी है। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ बल्कि हिंदी में भी है। वो आंख मारने वाले वीडियो की वजह से चर्चा में आई थीं। इसके साथ ही वो अपनी ग्लैमरस और सिजलिंद अदाओं के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब उनका बिकनी लुक वायरल हो रहा है।
-
प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो समंदर में ब्लू बिकनी में पोज दे रही हैं और बोल्ड लुक से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रही हैं। फैंस उनके लुक को देखकर दीवाने हो गए हैं।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में साउथ एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है। उन्हें ब्लू बिकनी के साथ खुले बालों में पोज देते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों द्वारा उन्हें नसीहत भी दी जा रही है।
-
प्रिया प्रकाश की फोटोज पर अगर नेटिजन्स के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक यूजर ने लिखा, ‘दिशा पाटनी बनने की कोशिश।’ दूसरे ने लिखा, ‘हमें और पिक्स चाहिए।’ तीसरे ने लिखा, ‘आप स्टनिंग लग रही हो।’ इसी तरह से एक्ट्रेस की पोस्ट पर मिलेजुले रिएक्शन देखने के लिए मिल रहे हैं।
-
फोटो के अलावा अगर प्रिया प्रकाश की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2019 में साउथ फिल्म ‘ओरु अदार’ से चर्चा में आई थीं। इसमें उनका स्कूल का एक सीन काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वो अपने को-एक्टर को आंख मारते हुए दिखाई दी थीं।
-
इस सीन से एक्ट्रेस रातों रात फेमस हो गई थीं। अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो कहा जा रहा है कि वो ‘यारियां 2’ में नजर आने वाली हैं। इससे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे इसी साल रिलीज किया जा सकता है।
-
पोज देते हुए प्रिया प्रकाश वॉरियर।
-
Photos- Priya Prakash Varrier Instagram