-
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सोशल वर्क के लिए जानी जाती हैं। आज हम इन्हीं में से एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 34 बच्चियों को गोद लिया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा की।
-
प्रीति जिंटा आज भी फैंस के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘कल हो ना हो’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘वीर जारा’ समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि, एक्ट्रेस लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं।
-
साल 2016 में Gene Goodenough संग शादी रचाने के बाद वो फिल्मों में कम ही एक्टिव रहती हैं। शादी के 5 साल बाद वो सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं।
-
बहुत कम लोग जानते होंगे कि फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाली प्रीति जिंटा ने बहुत कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति के पिता इंडियन आर्मी में एक ऑफिसर थे।
-
जब प्रीति 13 साल की थीं, तब उनके पिता की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हादसे में उनकी मां नीलप्रभा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल होने के कारण नीलप्रभा का दो साल तक इलाज चला, इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हो सका।
-
इस हादसे का प्रीति की लाइफ पर भी गहरा असर पड़ा। वह जल्द ही मैच्योर हो गईं। शायद यही कारण है कि प्रीति ने अनाथ बच्चियों के दुख को समझा और उन्हें गोद ले लिया।
-
साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन पर प्रीति ने ऋषिकेश में मदर मिरेकल अनाथालय से 34 लड़कियों को गोद लिया और उनकी शिक्षा, भोजन और कपड़ों की आर्थिक सहायता की जिम्मेदारी ली।
-
आपको जानकर हैरानी होकी कि फिल्मकार कमाल अमरोही के बड़े बेटे शानदार अमरोही ने साल 2010 में घोषणा की थी कि वह प्रीति जिंटा को गोद लेना चाहते हैं और अपनी संपत्ति की वसीयत यानी 600 करोड़ की प्रॉपर्टी उनके नाम करना चाहते हैं। लेकिन प्रीति ने इसे लेने से मना कर दिया था।
-
बात करें प्रीति जिंटा की नेटवर्थ की तो उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर 183 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है। प्रीति एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। IPL में क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक होने के अलावा प्रीति जिंटा प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं।
(Photos Source: @realpz/instagram)
(यह भी पढ़ें: 43 साल की एक्ट्रेस ने बाथरोब पहनकर कैमरे के सामने दिए किलर पोज, बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें)
