-
विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा के श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 264 रन के रिकॉर्ड को हाल फिलहाल कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा। (फोटो: भाषा)
-
चोट के कारण दस सप्ताह तक बाहर रहने वाले रोहित ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाकर नया विश्व रेकार्ड बनाया। (फोटो: भाषा)
-
रोहित ने 173 गेंदों की पारी में 33 चौके और नौ छक्के जड़े। (फोटो: भाषा)
-
रोहित ने इस बीच कप्तान विराट कोहली (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 155 गेंदों पर 202 रन जोड़े। मुंबई के इस बल्लेबाज की धांसू पारी से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 404 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। (फोटो: भाषा)
-
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम रोहित के स्कोर तक भी पहुंचने में नाकाम रही और 43.1 ओवर में 251 रन पर सिमट गई। (फोटो: भाषा)
-
इस तरह से श्रीलंका की पूरी टीम रोहित के कुल स्कोर से 13 रन पीछे रह गई। (फोटो: भाषा)
-
रोहित ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें श्रीलंका के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने लांग आफ पर कैच किया। (फोटो: भाषा)
-
जब रोहित अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहे ईडन गार्डन से बाहर आ रहे थे तो उनके साथियों ने उन्हें गार्ड आफ आनर पेश किया। संयोग से रोहित ने इसी मैदान पर अपने पदार्पण टैस्ट मैच में शतक जड़ा था और यह मैदान फिर से उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ। (फोटो: भाषा)
