-
फिल्मी सेलिब्रिटीज की शादी हमेशा से ही लाइमलाइट में रही हैं। शादी वो पवित्र रिश्ता है जो दो दिलों को हमेशा के लिए जोड़े रखता है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारों ने अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई की है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले भी कई स्टार्स पॉलिटिशियन के प्यार में पड़ चुके हैं, इसके साथ ही साथ उन्होंने वह शादी के बंधन में भी बंधे। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने एक पॉलिटिशियन के साथ शादी रचाई है।
-
Swara Bhasker – Fahad Zirar Ahmad
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की है। पहले दोनों ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 16 मार्च को दोनों पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। (Source: @reallyswara/instagram) -
Ayesha Takia – Farhan Azmi
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी की है। चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2009 में शादी कर ली। (Source: @ayeshatakia/instagram) -
Navneet Kaur – Ravi Rana
पंजाबी और साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस रह चुकी नवनीत कौर ने महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद रवि राणा से शादी की है। दोनों ने 2011 में एक सामूहिक विवाह समारोह में शादी की थी। अब दोनों दो बच्चे के माता-पिता हैं।
(Source: @navneetravirana/instagram) -
Radhika – H.D.Kumaraswamy
राधिका कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंनें कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी से साल 2006 में सीक्रेट शादी कर ली थी। शादी के लगभग 4 साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी का खुलासा किया था। दोनों की शामिका नाम की बेटी भी है। (Source: @radhika_kumaraswamy/instagram) -
Surabhi Tiwari – Manoj Tiwari
सुरभि तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं। उन्होंने साल 2020 में बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी से शादी की थी। सुरभि से शादी करने के बाद उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है। बेटी के जन्म के बाद मनोज तिवारी ने अपनी इस शादी का खुलासा किया था। (Source: @manojtiwari.mp/instagram) -
Parineeti Chopra – Raghav Chadha
अब जल्दी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली हैं। उन्होंने 13 मई को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई कर ली है। (Source: @parineetichopra/instagram)
(यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: ‘कटहल’ समेत इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज)