-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को एकट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस ने कमेंट्स की बौछार शुरू कर दी है। बता दें, दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। शादी में किसी को भी तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने की इजाजत नहीं थी। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
वहीं शादी के अगले दिन परिणीति ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। अब उन्होंने शादी के पांच दिन बाद एक वीडियो शेयर की है। यह वीडियो उनके शादी के दिन की है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
वीडियो की शुरुआत में राघव तैयार होते नजर आ रहे हैं। उनके परिवार वाले उन्हें सेहरा पहनाते नजर आ रहे हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
वीडियो में आगे परिणीति कभी छुपकर राघव को देखती नजर आ रही हैं तो कभी शादी को लेकर एक्साइटेड दिख रही हैं। बारात आते देख वह खुशी से उछलती भी नजर आ रही हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
दूल्हे को जब उनकी नजर ढूंढ लेती हैं तो वह उन्हें आवाज भी देती हैं। वहीं दूसरी तरफ राघव भी उन्हें फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि उन्होंने अपनी शादी में जमकर मस्ती की है। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान दूल्हा-दुल्हन की एंट्री ने खींचा है। राघव इस दौरान अपनी दुल्हन को देखकर काफी ज्यादा खुश होते नजर आए। वहीं दूल्हे को देखकर परिणीति भी खुश होती दिखीं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
वीडियो में परिणीति के माता-पिता और भाईयों की भी झलक देखने को मिली है, जो अपनी बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखकर इमोशनल होने के साथ-साथ खुश भी नजर आ रहे हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
अपनी शादी में परिणीति ने जहां मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे को पहना था। तो दूसरी तरफ राघव ने अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
बता दें, परिणीति और राघव की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे और कई राजनेता शामिल हुए थे। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान ने सबका ध्यान खींचा था। (Source: @parineetichopra/instagram)
(यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा के शादी की इनसाइड फोटोज, राघव चड्ढा संग खूब थिरके भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल)