-
हरियाणा सरकार ने अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा को प्रदेश में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का आज ब्रांड एम्बेसडर बनाया।
-
हरियाणा सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है । हरियाणा के अंबाला की रहने वाली परिणीती को राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं।
-
विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए 21 जुलाई को गुड़गांव में बड़े समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें परिणीती भी भाग लेंगी।
-
बच्चियों के जीवन, संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े इस अभियान की शुरूआज इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के पानीपत जिले से की थी।
