-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की पहली फोटो छाई हुई है जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
इन फोटोज में दोनों रोमांटिक होते नजर आए। इन तस्वीरों में परिणीति राघव चड्ढा की बाहों में रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
परिणीति ने अपनी सगाई पर बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना है। तो वहीं, राघव ने पवन सचदेवा द्वारा बनाया गया कुर्ता पायजामा पहना है। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
एक्ट्रेस ने आइवरी कलर का प्लेन फुल स्लीव्ज सूट पहना था। इसके साथ हैवी वर्क दुपट्टा लिया था। दुपट्टे पर व्हाइट मोतियों से कढ़ाई हुई थी। इसे हैंड एमहब्रॉयड्री से तैयार किया गया था। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के 400 साल पुराने कपूरथला हाउस में हुई है। दोनों की सगाई में इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां और राजनीति जगत के दिग्गज शामिल हुए। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियली अपनी सगाई की खबर कंफर्म नहीं थी। बीते कुछ महीनों से दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते थे। अब दोनों ने आज सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नाम दे दिया है। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
वहीं बात करें दोनों के शादी की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई के बाद इसी साल अक्टूबर महीने में शादी कर सकते हैं। अभी दोनों की शादी की डेट कंफर्म नहीं हुई है। (Source: @parineetichopra/instagram)
(यह भी पढ़ें: आदिपुरुष सहित रामायण से प्रेरित है ये फिल्में, सलमान खान की फिल्म भी है शामिल)