-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई कर ली। दोनों की सगाई के बाद उनका परिवार और उनके करीबी काफी ज्यादा खुश हैं। (Source: parineetichopra/instagram)
-
इस बीच सोशल मीडिया पर सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स से सवाल करते नजर आ रही हैं। (Source: @parineetichoprateam/instagram)
-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कह रही हैं कि, “लंबे समय से लोग शादी को लेकर सवाल कर रहे थे कब शादी करेगी? लड़का ढूंढा क्या तूने? तो अब आप खुश हैं? क्या आपको राघव पसंद हैं?” (Source: parineetichopra/instagram)
-
वीडियो में परिणीति की ये बातें सुनकर लोग काफी ज्यादा खुश नजर आए और शोर मचाते हुए कपल को अपनी मंजूरी दी। (Source: @parineetichoprateam/instagram)
-
सोशल मीडिया पर इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही सगाई से एक-एक करके कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। (Source: @parineetichoprateam/instagram)
-
इन वीडियो और फोटोज में कपल मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इनकी सगाई में सिंगर मीका सिंह गाना गाते भी नजर आए। (Source: @parineetichoprateam/instagram)
-
सगाई के बाद फैंस अब परिणीति और राघव की शादी का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी अक्टूबर 2023 में हो सकती है। (Source: parineetichopra/instagram)
-
कहा जा रहा है कि कपल दिल्ली या राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग कर सकता है। दूसरे सेलेब्स की तरह ये शादी रॉयल होने के साथ-साथ प्राइवेट भी होगी। (Source: @parineetichoprateam/instagram)
(यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को पाकर बेहद खुश हैं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया में बयां की अपनी फीलिंग्स)
