-
जेंडर बदलवाकर एक्ट्रेस बनने वाली बॉबी डार्लिंग ने पति रमणीक शर्मा से तलाक मांगा हैं। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी डार्लिंग ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और क्रूरता का हवाला देते हुए एक कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। बता दें कि बॉबी डार्लिंग का रियल नाम पंकज शर्मा था। साल 2015, नवंबर में उन्होंने री-आइसनमेंट सर्जरी कराई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम पाखी रख लिया था। इसके बाद पाखी को टीवी-फिल्म एक्ट्रेस में बॉबी डार्लिंग के नाम से जाना जाने लगा। साल 2016 में बॉबी ने हिंदू रीति-रिवाजों से मध्य प्रदेश के भोपाल में शादी रचाई थी। खास बात यह है कि बॉबी डॉर्लिंग के अलावा भी ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपना जेंडर बदलवा चुके हैं।
मॉडल गौरव अरोड़ा को एक बार एहसास हुआ कि उन्हें महिला बनने की आवश्यकता है। टीवी के चर्चित रिएलिटी शो Splitsvilla का हिस्सा बनने के बाद गौरव ने सेक्स सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद गौरव ने अपना नाम बदलकर गौरी अरोड़ा रख लिया। उन्हें एक महिला होने पर गर्व है। मॉडल के इस फैसले का उनके परिवार, दोस्ती और रिश्तेदारों ने भी साथ दिया। कुछ वक्त पहले गौरी को इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में भी देखा गया था। हालांकि बाद में वह बाहर हो गई थीं। -
भारतीय मॉडल निक्की का जन्म एक पुरुष के रुप में हुआ था। हालांकि उन्होंने दुनिया के सामने कभी भी खुद को एक पुरुष की तरह नहीं दिखने दिया। साल 2009 में निक्की ने सेक्स सर्जरी कराकर खुद का जेंडर(महिला) बदलवा लिया था।
थाईलैंड की एक्ट्रेस और मॉडल Renowned को बेहद कम उम्र में ही अपनी सैक्सुअलिटी के बारे में पता लग गया था। एक्ट्रेस ने महज 17 साल की उम्र में ही जेंडर सर्जरी करा ली थी। -
पेटराज एक जर्मन पॉप सिंगर हैं, जिन्हें अपने गाने लिखना खुद पसंद हैं। पेटराज मीडिया की सुर्खियों में उस वक्त आ गई थीं जब उन्होंने यंग येज में ही जेंडर बदलवा लिया था।
यह एक हिंदू-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इब इन्हें ब्रिटेन में साउथ एशिया की सबसे पॉपुलर ट्रांसजेंडर मॉडल के रूप में जाना जाता है।