-
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट पलक पुरसवानी (Palak Purswani) ने सलमान खान के शो में काफी लाइमलाइट बटोरी। उनकी और एक्टर अविनाश सचदेव के प्यार के चर्चे एक बार फिर से होने लगे थे। शो में दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखन के लिए मिली। ऐसे लगा जैसे एक्ट्रेस पैचअप करना चाहती हों। लेकिन बाद में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में बिग बॉस ओटीटी 2 के एक्स कंटेस्टेंट्स को बुलाया मगर अविनाश नजर नहीं आए।
-
दरअसल, पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने सेलिब्रेशन पिक्स शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो आकांक्षा पुरी, जद हदीद, आशिका भाटिया, आलिया आनंद पांडे और अपने कुछ और दोस्तों के साथ के केक काट रही हैं।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कि पलक की बर्थडे पार्टी में ना ही फलक नाज हैं, ना ही अविनाश सचदेव और ना ही जिया शंकर-अभिषेक मल्हान। ये लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती है इसमें एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी का भी नाम शामिल हैं, जो इस पार्टी में नहीं दिखे।
-
पलक पुरसवानी ने जिन बिग बॉस कंटेस्टेंट को नहीं बुलाया, उनसे एक्ट्रेस रिश्ते ठीक नहीं लगते हैं। अविनाश से तो एक्ट्रेस काफी खफा शो के अंदर से ही हैं। हालांकि, इनकी पार्टी में लोगों ने जिया शंकर और अभिषेक को मिस किया है।
-
पलक से सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं, ‘जिया को क्यों नहीं बुलाया।’ एक ने लिखा, ‘जिया और अभिषेक को बहुत मिस कर रहे हैं।’ इसी तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।
-
आपको बता दें कि पलक और अविनाश दोनों ही टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। वो एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि इनका रोका हो चुका था, लेकिन उन्होंने 9 महीने में दो बार धोखा दिया था, जिसके चलते वो अलग हो गए थे।
-
पलक पुरसवानी और अविनाश एक-दूसरे के साथ करीब चार सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन अविनाश के गलत रवैये की वजह से इनका रिश्ता खत्म हो गया था। (Photos- Palak Purswani/Instagram)
