• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. pakistan church blast protesters hit the streets after blasts near lahore churches leave 15 dead

पाक चर्च धमाका: 15 लोगों की मौत, 80 घायल

By: भाषाAakriti Arora
March 16, 2015 10:11 IST
हमें फॉलो करें
  • पाकिस्तान के लाहौर में बसी देश की सबसे बड़ी ईसाई कालोनी में रविवार को दो गिरजाघरों में प्रार्थना के दौरान तालिबान के आत्मघाती हमलों में 15 लोग मारे गए और 80 अन्य घायल हो गए। इन हमलों के बाद गुस्साए ईसाइयों ने शहर में कई जगह प्रदर्शन करते हुए सड़के जाम कर दीं। (फोटो: एपी)
    1/10

    पाकिस्तान के लाहौर में बसी देश की सबसे बड़ी ईसाई कालोनी में रविवार को दो गिरजाघरों में प्रार्थना के दौरान तालिबान के आत्मघाती हमलों में 15 लोग मारे गए और 80 अन्य घायल हो गए। इन हमलों के बाद गुस्साए ईसाइयों ने शहर में कई जगह प्रदर्शन करते हुए सड़के जाम कर दीं। (फोटो: एपी)

  • 2/10

    पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने रविवार की प्रार्थना के दौरान योहानाबाद इलाके में स्थित रोमन कैथोलिक चर्च और क्राइस्ट चर्च के दरवाजों पर विस्फोट कर दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और दहशत में आए लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। (फोटो: एपी)

  • 3/10

    तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से अलग हुए संगठन जमात-उल-अहरार ने दावा किया है कि दोनों विस्फोटों में पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग मारे गए। (फोटो: एपी)

  • 4/10

    स्थानीय ईसाई नेता असलम परवेज सहोत्रा ने कहा-‘योहानाबाद ईसाई कालोनी में क्राइस्ट चर्च और कैथोलिक चर्च में रविवार की प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी दोनों आत्मघाती हमलावर वहां पहुंचे और चर्च में घुसने की कोशिश की। हालांकि जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां घुसने से रोका तो उन्होंने वहीं विस्फोट कर दिया।’ उन्होंने बताया कि घटना के समय चर्चों में बड़ी संख्या में लोग थे। (फोटो: एपी)

  • 5/10

    पंजाब की आपात सेवा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता जैम सज्जाद ने कहा-‘हमले में 80 लोग घायल हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है और इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सज्जाद ने कहा कि यह आत्मघाती हमला था और चश्मदीदों के मुताबिक पुलिसकर्मियों और स्थानीय गार्डों ने आतंकवादियों को चर्चों में घुसने से रोका। हमले के तुरंत बाद भीड़ ने दो संदिग्धों को कथित तौर पर पीटा। बाद में भीड़ ने उन्हें आग के हवाले कर दिया। उनका शरीर पूरी तरह जल गया। (फोटो: एपी)

  • 6/10

    एक चश्मदीद सरफराज इमैनुअल ने कहा-‘हमने दो संदिग्धों को पकड़ा जो आत्मघाती हमलावरों के साथी लग रहे थे। आक्रोशित भीड़ ने दोनों आतंकवादियों की पिटाई के बाद उन्हें जला दिया। संदिग्धों ने माना कि वे आत्मघाती हमलावर के साथी थे और अभियान पर नजर रखने के लिए आए थे।’ (फोटो: एपी)

  • 7/10

    पाकिस्तान के सबसे बड़े ईसाई रिहायशी इलाके योहानाबाद में दस लाख लोग रहते हैं और यहां 150 से ज्यादा चर्च हैं। (फोटो: एपी)

  • 8/10

    लाहौर के उप महानिरीक्षक हैदर अशरफ ने भी दोनों हमलों के आत्मघाती होने की पुष्टि की। अशरफ ने कहा कि दोनों हमले आत्मघाती विस्फोट थे। चर्चों के दरवाजों पर पुलिसकर्मी तैनात थे। विस्फोटों में दो पुलिसकर्मी मारे गए। खबरों के मुताबिक वहां मौजूद पुलिस ने भीड़ को संदिग्धों को जान से मारने से नहीं रोका। (फोटो: एपी)

  • 9/10

    लाहौर के उप महानिरीक्षक हैदर अशरफ ने कहा-‘हमने उग्र भीड़ को नहीं रोका क्योंकि पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष हो सकता था। उन्होंने दोनों चर्चों पर हमलों के आत्मघाती होने की पुष्टि की। अशरफ ने कहा-‘दोनों हमले आत्मघाती विस्फोट थे। चर्चों के दरवाजों पर पुलिसकर्मी तैनात थे। विस्फोटों में दो पुलिसकर्मी मारे गए।’ (फोटो: एपी)

  • 10/10

    रविवार को चर्च पर हमलों की घटना से गुस्साए ईसाई सड़कों पर उतर आए और शहर में कई जगह यातायात अवरुद्ध कर दिया। (फोटो: एपी)

TOPICS
Blast
Lahore
Pakistan
अपडेट
लव मैरिज का खौफनाक अंत : शादी के 8 महीने बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
पेशाब करने के बाद भी गिरती रहती हैं बूंदें? पुरुषों के लिए हो सकता है ये गंभीर बीमारी का संकेत
लालू यादव के इस ऑपरेशन के बाद साथ नहीं दिखीं रोहिणी आचार्य, इस बेटी ने दिया बड़ा अपडेट
क्या अभी भी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में हो सकता है बदलाव, जानें क्या है ICC नियम
सर्दी में इन 6 कारणों की वजह से तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड, पैर के अंगूठे में बढ़ सकती है सूजन और दर्द, जानिए कैसे
PSC स्थापना दिवस पर SI ने किया एकदम शानदार डांस, Viral Video देख यूजर्स बोले – वर्दी के साथ अद्भुत हुनर
कांग्रेस नेता अलका लांबा पर आरोप तय करने का आदेश, पुलिस पर हमले का है मामला
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘मैं कोर्ट के आदेशों से संतुष्ट हूं’, अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्रिश्चियन मिशेल को जमानत
‘कानों में गूंजते रहेंगे आपके शब्द’, उस्मान हादी के जनाजे में भावुक हुए मोहम्मद यूनुस
महिलाएं हो जाएं सावधान, कैल्शियम की कमी दिखाती है ये 5 संकेत, समय रहते न संभले तो हड्डियां होंगी कमजोर
हर महीने रिचार्ज से छुटकारा! Airtel और Jio के बेस्ट सालाना प्लान, 5G और OTT बेनिफिट्स के साथ
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
1 day agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
1 day agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
1 day agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US