-
बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018 में अतरंगी पोशाक पहन कर पहुंचे। उन्होंने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने व्हाइट टाइगर पैटर्स वाला लंबा ओवरकोट और पैंट पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने नीले रंग का गोल लेंस वाला चश्मा भी पहना था जिसके किनारों पर सितारे बने हुए थे। हेवी लॉकेट हाथ में ग्लव्स और लंबी स्टिक लेकर रणवीर किसी फिल्म के विलेन जैसे लग रहे थे। इसक सबके अलावा गौर करने वाली थी उनकी हेयर स्टाइल। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि रणवीर ऐसे अजीबो-गरीब गेटअप में नजर आए हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इससे पहले उनके द्वारा लिए गए ऐसे अतरंगी गेटअप और जानते हैं उनके बारे में।
-
रणवीर ने इसी गेटअप में अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके पीछे बप्पी लहरी भी खड़े हैं। इन तस्वीरों पर लोगों ने तमाम फनी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या हुआ, किसने मारा? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इसका कुछ नहीं हो सकता, बाबा रे बाबा। राहुल नाम के एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट किया- यार तू कभी कभी पागल क्यों हो जाता है। ऐसे ही ढेरों कमेंट इन तस्वीरों पर किए गए हैं।
-
एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट बॉक्स में लिखा- यार कभी-कभी तो यह हद ही कर देता है। बेवकूफ लग रहा है। एक अन्य यूजर ने रणवीर का मजाक बनाते हुए लिखा- यह इकलौता कलाकार है जो लेजर के द्वारा निभाए गए जोकर के किरदार को मात दे सकता है।
-
इसी तस्वीर के साथ रणवीर ने एक और भी तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सूट सूट करदा? इस तस्वीर में भी रणवीर थोड़े अजीब लग रहे हैं। क्योंकि जो कोट-पैंट उन्होंने पहनी है उस पर तमाम पुरानी फिल्मों के पोस्टर बने हुए हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कुछ लोगों ने इस तस्वीर में दिख रहे रणवीर की तुलना सीडी की दुकान से की है।
-
बता दें कि रणवीर सिंह के मामले यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ऐसी अतरंगी ड्रेस पहनी है। वह इससे पहले भी इस तरह की पोशाकें पहन कर पार्टियों और पब्लिक इवेंट्स में जाते रहे हैं।
-
एक बार रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की पार्टी में यह गेटअप लेकर पहुंच गए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया गया था। यूजर्स ने तब लिखा था कि रणवीर कंडोम पहन कर पार्टी में आ गए हैं।
-
(All Photo's Credit: Twitter)
