-
फिल्म 'पद्मावत' बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई सोमवार तक 129 करोड़ रुपए हो चुकी है और आगे भी इसके अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद है। फिल्म में शाहिद कपूर ने राजा रावल रतन सिंह और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी और बाकी चीजें दर्शकों में काफी पसंद की जा रही है। हालांकि एक बड़ा दर्शक वर्ग इसकी घोर निंदा भी कर रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के लुक्स को काफी पसंद किया गया है। फिल्म में इन दोनों स्टार्स का मेकअप किस तरह किया जाता था और शूटिंग के दौरान यह कैसे दिखते थे इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब शेयर की जा रही हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें हम यहां पर आपके लिए पेश कर रहे हैं।
-
रणवीर सिंह की शूटिंग से पहले की तस्वीरः फिल्म में रणवीर सिंह निगेटिव रोल में हैं और कई दर्शकों का ऐसा भी कहना है कि फिल्म की असल जान रणवीर सिंह हैं। वह अपने किरदार में बिलकुल रच बस गए हैं।
-
फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की थी और लगातार वर्कआउट करके मसल्स बनाए थे।
-
रणवीर सिंह की यह तस्वीर उनके मेकअप के दौरान की है।
-
शाहिद कपूर ने इस फिल्म में एक राजपूत राजा का किरदार निभाया है और इस फिल्म के लिए उन्होंने भी काफी मसल्स बनाए थे।
-
फिल्म में शाहिद कपूर के मेकअप और उनकी ज्वैलरी को भी काफी पसंद किया गया।
