-
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया कमीडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लील कमेंट के चलते बुरी तरह फंसे हुए हैं। उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। एक बार फिर से वो चर्चा में हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
इस बार रणवीर इलाहाबादिया अपनी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कन्फर्म नहीं किया है लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। (Photo: Nikki Sharma/Insta)
-
निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है जिसे रणवीर इलाहाबादिया से जोड़कर देखा जा रहा है। (Photo: Nikki Sharma/Insta)
-
निक्की ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है कि, उसकी लड़की दोस्त उसकी फेल हो चुकी टॉकिंग स्टेज है। लड़कियों आंखें खुली रखो। (Photo: Nikki Sharma/Insta)
-
इसके साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा है कि ‘वो लड़की सिर्फ एक दोस्त है’। इसी के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अपने रिश्ते पर दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है। (Photo: Nikki Sharma/Insta) काफी रंगीन रही है रणवीर इलाहाबादिया की लव लाइफ, इतनी लड़कियों से लड़ा चुके हैं इश्क
-
कौन हैं निक्की शर्मा
निक्की शर्मा एक टीवी कलाकार हैं। दिल्ली की रहने वाली निक्की शर्मा ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’, ‘माइंड द मल्होत्रास’ और ‘दहलीज’ जैसी टेलीविजन सीरीज में काम कर चुकी हैं। निक्की शर्मा को असली पहचान ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’ से मिली जिसमें उनके अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। (Photo: Nikki Sharma/Insta) -
सोशल मीडिया
निक्की शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1,64,000 फॉलोअर्स हैं। (Photo: Nikki Sharma/Insta) -
कब आए थे चर्चा में
रणवीर इलहाबादिया और निक्की शर्मा उस वक्त चर्चा में आए जब एक आईपीएस अधिकारी ने दोनों में डूबने से बचाया था। उस दौरान रणवीर इलहाबादिया में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी। इस तस्वीर में उनके साथ जो लड़की थी उसके चेहरे को उन्हें फूल से ढक दिया था। (Photo: Nikki Sharma/Insta) -
इसी के बाद से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया की ये निक्की शर्मा हैं और दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, रणवीर इलहाबादिया और निक्की शर्मा दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कभी कुछ नहीं कहा। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) रणवीर इलाहाबादिया का पाकिस्तान से क्या है नाता? जानें कैसे पड़ा सरनेम और सोशल मीडिया फॉलोअर्स
