-
नेटफ्लिक्स पर 15 अगस्त से सैक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। पहले सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला था। अब साल भर से भी कम समय में इसका दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दिखा था कि इस क्राइम वेब सीरीज के साथ कुछ नए एक्टर्स जुड़े हैं। सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने सैक्रेड गेम्स 2 के स्टार्स की फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्टर्स को 70टे का लुक दिया गया है। तस्वीरों के साथ ही उनके कैरेक्टर के बारे में भी बताया गया हैं।(All Pics: @netflix/instagram)
-
जतिन सरना: जतिन सीरीज में बंटी नाम के गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। पहले पार्ट में बंटी गायतोंडे का वफादार था जो बाद में उसे धोखा दे देता है।
-
रणवीर शौरी: सैक्रेड गेम्स 2 में रणवीर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। उन्होंने बताया कि अनुराग के साथ वह पहली बार काम कर रहे हैं जो कि बेहद शानदार अनुभव है।
-
सुरवीन चावला: सुरवीन जोजो नाम की लड़की का किरदार प्ले कर रही हैं। पहले सीजन के शुरुआती एपिसोड में ही जोजो का कत्ल हो गया था। दूसरे सीजन में उस कत्ल पर से पर्दा उठेगा।
-
कल्कि कोचलिन: कल्कि पहले सीजन में नहीं थीं। इस सीजन में उनका क्या किरदार होगा ये बाद में पता चलेगा।
सैफ अली खान: इस क्राइम सीरीज में सैफ अली खान सरताज सिंह नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। -
पंकज त्रिपाठी: सैक्रेड गेम्स 1 में पंकज त्रिपाठी नजर तो आए थे लेकिन बेहद कम समय के लिए। पंकज गुरुजी नाम के किरदार में हैं। सेकंड सीजन में पंकज त्रिपाठी फुलफ्लेज्ड तरीके से दिखेंगे।
-
नवाजुद्दीन सिद्दीकी: नवाज इस सीरीज के मुख्य किरदार हैं। कहानी उनके द्वारा निभाए जा रहे गणेश गायतोंडे नाम के किरदार के इर्दगिर्द ही बुनी गई है।
