
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज यानी 9 फरवरी को शादी करने वाले हैं। यहां देखिए उनकी शादी और मेहंदी की कुछ खास तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। -
ये हैं नील नितिन मुकेश की दुल्हान रुक्मिणी सहाय। नील और रुक्मिणी के परिवार एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं।
-
साल 2016 में दोनों का रोका किया गया था। इसके बाद नील और रुक्मिणी ने एक दूसरे के लिए करवाचौख का व्रत भी रखा था।
-
मेहंदी लगवातीं रुक्मिणी सहाय।
-
संगीत में दोनों वेस्टर्न लुक में नजर आए। गाउन पहन बेहद खूबसूरत लग रही थीं रुक्मिणी।
-
फैमिली के साथ तस्वीर खिंचवाते नील और रुक्मिणी। बता दें कि यह शादी उदयपुर में हो रही है।
-
सभी लोग रुक्मिणी और नील की खुशी में शामिल होकर काफी एक्साइटेड थे।
-
डांस फ्लोर पर नील नितिन मुकेश।
-
नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय ने एक प्रीवेडिंग शूट भी करवाया था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं।