-
साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर्स में से एक नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई कर ली है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। सगाई की तस्वीरें नागा चैतन्य के पिता और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार नागार्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है। (Nagarjuna Akkineni/Twitter)
-
इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। नागार्जुन ने बेटे और बहू को बधाई देते हुए कहा है कि शोभिता का उनके परिवार में स्वागत है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों कितना पढ़े लिखे हैं। (Nagarjuna Akkineni/Twitter)
-
नागा चैतन्य ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के पद्म शेषाद्रि बाला भवन और एएमएम स्कूल से की है। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
इसके बाद नागा चैतन्य ने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज में एडमिशन लिया जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। नागा चैतन्य कॉलेज के दिनों से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
एक्टर बनने का सपना जब उनके पिता को पता चलता तो नागार्जुन ने उन्हें मुंबई भेज दिया जहां से उन्होंने तीन महीने तक एक्टिंग सिखी। फिल्मों में आने से पहले नागा चैतन्य ने आवज और डायलॉग की भी एक साल तक ट्रेनिंग ली है। अभिनेता ने लॉस एंजिल्स से एक्टिंग और मार्शल आर्ट में भी ट्रेनिंग ली है। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
शोभिता धुलिपाला की बात करें तो वो आंध्र प्रदेश के तेनाली की रहने वाली हैं। उनके पिता मर्चेंट नेवी में इंजीनियर और मां स्कूल टीचर थी। (Sobhita Dhulipala/Insta)
-
शोभिता धुलिपाला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई विशाखापट्टनम से की है। जब वो 16 साल की थीं तब आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गईं। (Sobhita Dhulipala/Insta)
-
शोभिता धुलिपाला ने मुंबई यूनिवर्सिटी के एच. आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉर्पोरेट लॉ में ग्रेजुएशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इसी कॉलेज से मास्टर्स भी किया है। (Sobhita Dhulipala/Insta)
-
शोभिता धुलिपाला बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक अच्छी क्लासिकल डांसर भी हैं। एक्ट्रेस भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में माहिर हैं। (Sobhita Dhulipala/Insta)