-
नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु को अलग हुए तीन साल हो गए हैं। दोनों का जब डिवोर्स हुआ था तभी से कहा जा रहा था कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला सगाई करने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नागा चैतन्य ज्यादा अमीर हैं या उनकी होने वाली पत्नी शोभिता धुलिपाला। (Sobhita Dhulipala/FB)
-
पहले नागा चैतन्य की संपत्ति जान लेते हैं। नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड़ एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी नागा चैतन्य मोटी कमाई करते हैं। एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए अभिनेता 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
नागा चैतन्य एक्टर के साथ ही एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनका हैदराबाद में शोयू नाम से अपना खुद का क्लाउड किचन भी है। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने हैदराबाद में एक नया घर खरीदा था जिसकी कीमत करोड़ों में बताई गई थी। इसके अलावा भी नागा चैतन्य के पास कई महंगी प्रॉपर्टी है। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नागा चैतन्य के पास लुक 154 करोड़ रुपये की संपत्ति है। (Akkineni Naga Chaitanya/FB)
-
शोभिता धुलिपाला की बात करें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 70 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं। (Sobhita Dhulipala/FB)
-
शोभिता धुलिपाला का अपना खुद का घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है। एक्ट्रेस की नेट वर्थ की बात करें तो नागा चैतन्य से वो काफी पीछे हैं। शोभिता के पास कुल 7 से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है। (Sobhita Dhulipala/FB)
-
शोभिता धुलिपाला साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मेड इन हेवन’, ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘द नाइट मैनेजर’ जैसी सफल वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। (Sobhita Dhulipala/FB)
