-
भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें बनाने में कई साल लगे। इन फिल्मों को बनाने में लगने वाला लंबा समय उसका बजट, कलाकारों की उपस्थिति और प्रोडक्शन जैसे कई कारणों से होता है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाने में काफी लंब समय लगा है।
-
Mughal-e-Azam
मुगल-ए-आजम को बनाने की शुरुआत 1944 में शुरू हुई थी। इसकी शूटिंग 1946 में शुरू हुई। लेकिन फाइनेंसियल प्रॉब्लम के चलते इसके प्रोडक्शन में समय लग गया और इसे पूरा होने में 16 साल लग गए। यह फिल्म 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी। -
Love and God
फिल्म लव एंड गॉड को बनाने में लगभग 23 साल लगे थे। यह फिल्म 1963 में बननी शुरु हुई थी। यह फिल्म 27 मई 1986 को रिलीज हुई थी। -
Pakeezah
फिल्म पाकीजा को बनाने में 16 साल लग गए थे। यह फिल्म 4 फरवरी 1972 को रिलीज हुई। -
Enthiran (Robot)
डायरेक्टर शंकर ने 2000 के दशक की शुरुआत में कमल हासन के साथ चिट्टी और प्रीति जिंटा को लेकर तमिल फिल्म एंथिरन (रोबोट) बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन बाद में शंकर ने रजनीकांत और ऐश्वर्या राय को कास्ट करके यह फिल्म बनाई, जो 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज हुई। -
Tumbbad
फिल्म तुम्बाड का निर्माण साल 2012 में शुरु हुआ था। मगर कई रीशूट और बजट की कमी की वजस से ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई। यह फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी। -
RRR
साल 2028 में राजामौली ने साल 2018 में RRR की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को बनने में लगभग 4 साल लगे। यह फिल्म 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। -
Rocketry: The Nambi Effect
साल 2012 में डायरेक्टर अनंत महादेवन ने अनाउंस किया था कि वह ISRO साइंटिस्ट नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म बनाएंगे। यह फिल्म 1 जुलाई साल 2022 में रिलीज हुई। -
Brahmastra
फिल्म ब्रह्मास्त्र को बनने में लगभग 9 साल का समय लगा। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी।
(Still From Film)
(यह भी पढ़ें: क्रिसमस के किंग हैं आमिर खान, 3 इडियट्स से दंगल तक, हर फिल्म रही ब्लॉकबस्टर)
