-
एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के लिए किसी मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर आना खुशी की बात होती है। इतना ही नहीं यह उनके हजारों लाखों फैन्स के लिए भी गुड न्यूज होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास में कुछ मैगजीन्स ने ऐसे कवर पेज भी लगाए जो उन सेलेब्स के लिए विवाद का विषय बन गए। तो चलिए बात आपको दिखाते हैं ऐसी ही कुछ मैगजीन्स और उन पर लगाए गए कवर पेजों के बारे में।
यदि आपको लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेज ने बॉलीवुड में बिकिनी ट्रेंड सेट किया है तो जरा इधर नजर डालिए। शर्मिला टैगोर ने फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज के लिए उस दौर में बिकिनी पहनी थी। -
स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज पर उस दौर के कामयाब अभिनेता जैकी श्रॉफ और जीनत अमान संग लिप लॉक करते नजर आए थे।
-
मूवी मैगजीन के इस कवर पेज पर बिग-बी अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी को एक ताश के पत्ते पर दिखाया गया। गौर करने की बात यह है कि इसमें अमिताभ की तरफ K यानि किंग और श्रीदेवी की तरफ Q यानि क्वीन लिखा हुआ है।
-
अमीशा पटेल के करियर की एकमात्र हिट फिल्म 'कहो ना प्यार' है के बाद वह कुछ इस अंदाज में एक मैगजीन पर नजर आईं।
-
देखने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन जूही चावला और गोविंदा एक बार गिफ्ट रैप पेपर में लिपटे इस तरह भी नजर आ चुके हैं।
-
इस पोज का क्या मतलब है यह कहना जरा मुश्किल है लेकिन हां, अक्षय खन्ना एक बार इस अंदाज में भी नजर आ चुके हैं।
-
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का नाम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ चुका है यह तो हम जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार वह इस अंदाज में भी उनके साथ नजर आए।
-
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा जी जिन्हें आपने आम तौर पर साड़ी में लिपटी ही देखा होगा। उन्हें फिल्म मिरर नामक मैगजीन ने कुछ इस अंदाज में कवर पेज पर छापा।
-
हाल ही में एक कॉमेडी शो के लिए हमने अक्षय कुमार को प्रेग्नेंट होने का रोल करते देखा। लेकिन रुकिए, शाहरुख यह काम काफी वक्त पहले ही कर चुके हैं।
-
मैक्जिम मैगजीन के कवर पेज पर मिनीशा कुछ इस अंदाज में नजर आई थीं।
-
स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पेज पर जब पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट संग लिप लॉक करती नजर आईं तो यह देखते ही देखते विवादों का विषय बन गया।
-
स्टारडस्ट के ही एक अन्य संस्करण में पूजा कवर पेज पर कुछ इस अंदाज में दिखीं। (All Picture's From: wittyfeed)
