-
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे भी अपनी स्टार्डम का जादू बिखेरने में असफल हो गए थे। मगर इनमें ऐसी कई फिल्में भी शामिल हैं जिसे बाद में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बाद में ये क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गईं।
-
Tamasha
साल 2015 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘तमाशा’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में थी जो सड़क किनारे कहानीकार द्वारा सुनाई गई कहानियों से मोहित हो जाता है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। मगर इस फिल्म को रिव्यू काफी अच्छे मिले थे। इस फिल्म में कही गई बातों ने लोगों के दिल को छू लिया था। (Source: Screen Shot) -
Udaan
2010 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी 17 वर्षीय एक लड़के पर आधारित है जिसका सपना होता है लेखक बनना। मगर उसके सपने को उसके पिता द्वारा दबा दिया जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। मगर आज भी इस फिल्म को बेहतरीन हिंदी फिल्मों में से एक माना जाता है। (Source: Screen Shot) -
Mera Naam Joker
साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ ऑडियंस पर अपना जादू नहीं चला सकी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। मगर बाद में इस फिल्म को जमकर तारीफे मिली। आज के समय में यह फिल्म क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।(Source: Screen Shot) -
Shaan
1980 में आई फिल्म ‘शान’रिलीज के समय चल नहीं पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। मगर अब यह फिल्म क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। (Source: Screen Shot) -
Jaane Bhi Do Yaaro
1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में नसीरूद्दीन शाह, रवि वासवानी, पकंज कपूर, ओम पूरी और सतीश शाह ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। मगर आज यह फिल्म क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। (Source: Screen Shot) -
Sooryavansham
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवशंम’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। मगर टीवी पर जब यह फिल्म प्रसारित की गई तो दर्शको ने इसे खूब देखा और इसकी खूब तारीफ की। जिसके बाद यह बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई। टीवी पर दर्शकों की मिली प्रतिक्रिया के बाद मैक्स चैनल ने इस फिल्म के 100 साल के अधिकार खरीद लिए थे। आज भी यह फिल्म सोनी मैक्स पर दिखाई जाती है। (Source: Screen Shot) -
Lakshya
2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्य’ में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। मगर बाद में इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। (Source: Screen Shot) -
Agneepath
साल 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की अग्निपथ एक ऐसी फिल्म है जो रिलीज के समय फ्लॉप रही। मगर बाद में इसे अमिताभ बच्चन की दमदार एक्टिंग की वजह से क्लासिक का दर्जा मिला। (Source: Screen Shot)