-
बहुत से एक्टर्स ऐसे हैं जो रातोंरात स्टार बन गए। वहीं कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी एक गलती ने उनके अच्छे कासे करियर पर ग्रहण लगा दिया। सिर्फ करियर पर ही बुरा असर नहीं पड़ा, बल्कि उनकी छवि पर भी दाग लगा। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स पर एक नजर जिनकी एक गलती ने उनका बहुत नुकसान करा दिया:
-
Shakti Kapoor: शक्ति कपूर लगभग 4 दशक तक बॉलीवुड में एक्टिव रहे। अपनी एक्टिंग से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिल जीते। लेकिन वह कास्टिंग काउच के स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए। वह काम के बदले एक एक्ट्रेस से फेवर मांगते कैमरे में कैद हो गए। इस एक गलती ने उनके करियर और छवि पर बहुत गहरा दाग लगा दिया।
-
Fardeen Khan: रसूखदार फिल्मी परिवार से आने फरदीन खान ने कम समय में काफी फैंस बना लिये थे। उन्होंने कई बड़े स्टार वाली फिल्मों में अदाकारी से तालियां बटोरीं। लेकिन ड्रग्स केस में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद से उनका करियर अर्श पर आ गिरा।
-
Shiney Ahuja: शाइनी अहूजा बहुत मझे हुए कलाकार हैं। अपनी अलग तरह की अदाकारी के लिए वह फेमस थे। लेकिन घर में काम करने वाली मेड के साथ रेप के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। उस घटना के बाद से वह फिल्मों से दूर ही हो गए।
-
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय का करियर भी ठीक ठाक ही चल रहा था। लेकिन ऐश्वर्या राय से रिश्ते के कारण उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विवेक ने सलमान पर उन्हें धमकाने के आरोप लगाए। उस घटना के बाद से विवेक का करियर लगातार नीचे की ओर गिरता गया।
-
Manisha Koirala: मनीषा कोइराला भी दमदार अभिनेत्रियों में गिनी जाती रही हैं। जिस समय उन्हें बेहतरीन किरदार मिला करते थे उसी दौरान वह नशे की तरफ खिंचती चली गईं। वह शराब और सिगरेट की आदि हो गईं। उनकी इस आदत ने उनका करियर लगभग खत्म ही कर दिया।
-
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अकसर अपने विवादित बयानों से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के निशाने पर इस कदर आए कि उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया।