-
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ना केवल हिंदी में बल्कि साउथ फिल्मों में भी काम किया है और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनके लिए फिल्मों में आना और पहचान बनाना काफी मुश्किल था। ऐसे में ‘हीरामंडी’ की एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों को याद किया है। उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआती दिनों में उन्हें बिकिनी पहनने के लिए कहा गया था और ऐसा करने से एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था और जवाब भी दिया था। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…
-
मनीषा कोइराला का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं थी। वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नेपास से मुंबई आई थीं। इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद किया और बताया कि फिल्मों आना काफी मशक्कत भरा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें बिकिनी पहनने के लिए कहा गया था।
-
‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फोटोग्राफ्स लाने के लिए कहा गया था। वहां पर एक फेमस फोटोग्राफर था। मनीषा अपनी मां के साथ उस फोटोग्राफर के पास फोटोशूट के लिए गईं।
-
मनीषा कोइराला आगे बताती हैं कि जब वो उसके पास गईं तो उसने कहा कि वो आने वाले समय की सुपरस्टार हैं। फिर टू-पीस बिकिनी लाकर एक्ट्रेस को दे दी और उसे पहनने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि इसे वो तब पहनेंगी जब समंदर के बीच या फिर स्विम करने जाएंगी।
-
इतना ही नहीं, मनीषा ने फोटोग्राफर से आगे कहा कि अगर इस तरह से फिल्मों में आना है तो वो नहीं आना चाहती हैं और बिकिनी नहीं पहनेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि अगर फोटोशूट करना है तो फुल कपड़ों में करें।
-
मनीषा कोइराला ने फोटोग्राफर द्वारा बोले गए उस आखिरी डायलॉग को याद करते हुए कहा कि उसकी तरफ से उन्हें बोला गया कि जो मिट्टी पिघलने से शरमाती हो उसकी मूर्ति कैसे बनाएं।
-
इस बातचीत के दौरान मनीषा कोइराला ने 90 के दशक में कुछ लोगों की ऐसी ही मैंटेलिटी थी। उन्होंने बताया कि उसी फोटोग्राफर ने बाद में फेमस होने के बाद उनकी फोटोज को क्लिक की थी। उस समय उसने एक्ट्रेस से पुराने डायलॉग को याद करते हुए कहा था कि उसने कहा था कि वो एक दिन बड़ी स्टार बनेंगी।
-
हालांकि, मनीषा उसके व्यवहार से नाखुश थीं। बल्कि इस वजह से नहीं कि वो कहां से है और क्या है। बल्कि उसकी सोच की वजह से और पास्ट में उसने उनके साथ क्या व्यवहार किया था।
-
बहरहाल, अगर मनीषा कोइराला के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके पहले एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ में दिखी थीं। (Photos- Manisha Koirala/Intsa)
