-
बॉलीवुड को लेकर सालों तक एक मान्यता बनी रही कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाता है। हालांकि हेमा मालिनी जैसी कई एक्ट्रेसेस ने इसे गलत साबित किया। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी भी हैं जिन्होंने शादी के बाद ही फिल्मों में कदम रखा। आइए डालते हैं कैसा रहा इनका फिल्मी करियर:
-
Moushumi Chatterjee: मौसमी चटर्जी ने 15 साल की उम्र में शादी कर ली थी। शादी के करीब दो साल बाद उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मौसमी का करियर ठीक-ठाक रहा है।
-
Mahie Gill: एक्ट्रेस माही गिल ने 1993 में शादी की थी और 2003 में हवाएं नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। माही का करियर बॉलीवुड में फ्लॉप रहा है।
-
Mallika Shehrawat: मल्लिका शेरावत ने शादी और तलाक के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। पहली ही फिल्म सुपरहिट देने वालीं मल्लिका का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा।
-
Chitrangada SIngh: चित्रांगदा सिंह भी शादी के बाद फिल्मों में आईं और फ्लॉप करियर के साथ फिल्मों में प्रयासरत हैं।
-
Sunny Leone: सनी लियोनी ने फिल्म जिस्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी। सनी लियोनी का बॉलीवुड करियर तो अभी तक कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी खूब है।
-
Aditi Rao Hydari: अदिति हैदरी ने 2009 में दिल्ली 6 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले उनकी शादी हो चुकी थी। अदिति फिल्मों में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई हैं।
-
Rakhi Gulzar: राखी ने 1970 में जीवन मृत्यु नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। डेब्यू से पहले उनकी शादी अजोय विश्वास से हुई थी। लेकिन दोनों का साल भर में ही तलाक हो गया था। राखी की गिनती बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में होती है। (All Photos: Social Media)