-
पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाला बॉलीवुड लव बर्ड एक बार फिर से चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। दरअसल अर्जुन और मलाइका फिर से वैकेशन पर निकले हैं। इनके वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगी हैं। हालांकि किसी भी तस्वीर में ये दोनों साथ नहीं दिख रहे हैं लेकिन ये तय है कि दोनों साथ में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं।
-
इस बार अर्जुन और मलाइका बल्गेरिया, जर्मनी में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों किसी ईवेंट के लिए जर्मनी गए थे जहां काम खत्म होने के बाद छुट्टियों के लिए रुक गए।
-
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जर्मनी वैकेशन से तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
-
मलाइका अरोड़ा ने नो-मेकअप लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह बेहद हॉट भी लग रही हैं।
वहीं अर्जुन कपूर ने भी ठीक उसी लोकेशन से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- खड़े रहो, एक पल लो और शुक्रिया करो। -
बता दें कि इस तरह की चर्चा है कि आने वाले कुछ महीनों में दोनों एक दूसरे संग शादी कर लेंगे।
-
पिछले कई महीनों से दोनों के अफेयर की चर्चा छाई हुई है। पहले तो दोनों कपल ने एक दूसरे संग रिलेशनशिप से इनकार किया लेकिन बाद में दोनों ने कई मौकों पर दिखा दिया कि हां वो दोनों एक दूजे के साथ हैं।
