-
साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस सीरीज के दूसरे सीजन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है। (Source: @trintrin/instagram)
-
‘मेड इन हेवन 2’ को भी दर्शकों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब इस सीरीज के कई कलाकार भी सुर्खियों में आ गए हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस ने सबका ध्यान खींचा है, जिनका नाम त्रिनेत्रा हलदर गुम्माराजू है। (Source: @trintrin/instagram)
-
त्रिनेत्रा हलदर ने इस सीरीज में मेहर का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस रियल लाइफ में एक डॉक्टर हैं और देश की पहली ट्रांसजेडर डॉक्टर भी हैं। (Source: @trintrin/instagram)
-
सीरीज में त्रिनेत्रा की एक्टिंग की लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं त्रिनेत्रा ने इस सीरीज से एक्टिंग डेब्यू किया है। इस शो से पहले उन्होंने कभी एक्टिंग नहीं की। (Source: @trintrin/instagram)
-
डॉ त्रिनेत्रा के नाम कई चीजें पहली बार करने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर यानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने जेंडर को बदलने का डॉक्यूमेंटेशन करने वाली पहली भारतीय भी हैं। (Source: @trintrin/instagram)
-
तमाम मुश्किलों को पार करके त्रिनेत्रा कर्नाटक की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनीं थी। स्कूल के शुरुआती दिनों में उन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया था। मगर माता-पिता से मिले सपोर्ट से उन्हें कुछ चीजों में आसानी रही। (Source: @trintrin/instagram)
-
12वीं तक जाते-जाते चीजें बेहतर होने लगी, जिसके बाद उन्होंने मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से मेडिकल में स्नातक किया है। 21 साल की उम्र में त्रिनेत्रा ने अपना जेंडर बदलने के लिए सर्जरी करवाई थी। (Source: @trintrin/instagram)
-
त्रिनेत्रा फोर्ब्स की चेंजमेकर केटेगरी में 30 अंडर 30 में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। फोबर्स मैगजीन के साथ इंटरव्यू में त्रिनेत्रा ने कहा था कि उन्होंने कोरोना काल के दौरान जेंडर सर्जरी कराने का फैसला किया था जो काफी चुनौतीपूर्ण था। (Source: @trintrin/instagram)
-
एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपनी सर्जरी को लेकर काफी बैचेन और नर्वस थीं। त्रिनेत्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक ट्रांसजेंडर को इस स्तर पर इतनी लोकप्रियता हासिल हो सकती है। (Source: @trintrin/instagram)
-
त्रिनेत्रा अपने पेरेंट्स और भाई के साथ कर्नाटक में रहती हैं। एक डॉक्टर होने के अलावा वो एक समाजसेवी कार्यकर्ता भी हैं और भारत में LGBTQIA के द्वारा चलाए गए ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। (Source: @trintrin/instagram)
(यह भी पढ़ें: बेटे की फिल्म देखकर रो पड़े अमिताभ बच्चन, अभिषेक की Ghoomar में निभा रहे कैमियो रोल)