-

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो ‘मुन्ना भाइया’ यानी कि दिव्येंदु शर्मा और मुक्ति मोहन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब वेब सीरीज के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस ने अपने टूटे रिश्ते और चीटिंग के आरोपों पर बात की है। उन्होंने महिलाओं के प्रति लोगों की सोच पर वार किया है। (Photo- kusha kapila/Insta)
-
दरअसल, कुशा कपिला ने सोशल मीडिया पर पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। लोगों ने एक्ट्रेस पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। अब इसी मामले को लेकर उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है। (Photo- kusha kapila/Insta)
-
कुशा कपिला ने फीवर एफएम से बातचीत में कहा कि समाज हमेशा से महिलाओं के प्रति सख्त रहा है। उनको लगता है कि वो इन सबसे उनकी मां गुजरी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने दूसरों की सोच से खुद को परे कर लिया था। क्योंकि उनके पास ये सब सहने की शक्ति नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां इन सबके बारे में ज्यादा अच्छे से बात कर लेंगी। (Photo- kusha kapila/Insta)
-
कुशा कपिला ने कहा कि उनकी मां को रिश्तेदारों और समाज के लोगों से बात करनी पड़ी थी। वो कहती हैं कि उनकी अपनी जिंदगी है। मंदिर जाती हैं, पार्क जाती हैं। उनकी अपनी सोशल कम्यूनिटी है। जहां उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ीं। इसी तरह से दुनिया चलती है। (Photo- kusha kapila/Insta)
-
एक्ट्रेस ने कहा कि कंट्रोल इंटरनेट पर नहीं है। उनका मानना है कि ऑनलाइन क्या हो रहा है। उसका फैसला कोई नहीं कर सकता है। वो ये भी कहती हैं अगर लोगों के सामने अपनी दुनिया को खोल दिया है तो आगे चलकर ये भी फैसला लिया जा सकता है कि प्राइवेट लाइफ का कौन सा हिस्सा बाहर आना चाहिए और कौन सा नहीं। (Photo- kusha kapila/Insta)
-
लोगों की सोच को लेकर कुशा ने कहा कि दुनिया सख्त है। कयास लगाए जाएंगे। उनका मानना है कि लोग आपकी तरफ से बातें करेंगे। इस दौरान एक पल के लिए हाथ पीछे खींचने होंगे और एहसास करना होगा कि लोगों को सच का पता चलना चाहिए। (Photo- kusha kapila/Insta)
-
आपको बता दें कि कुशा कपिला ने जोरावर अहलूवालिया से साल 2017 में शादी की थी। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2023 में जोड़ी टूट गई। (Photo- kusha kapila/Insta)