-

22 मार्च को बिहार दिवस है। इस मौके पर आपको मिलातें हैं बिहार के पॉलिटिकल लीडर्स की उन संतानों से जो पॉलिटिक्स और बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाने की तैयारी में हैं। इनमें से कुछ ने पैरेंट्स के नक्शे कदम पर चलकर पॉलिटिक्स ज्वाइन किया तो कुछ ऐसे हैं जिन्होंने इससे अलग अपना करियर चुना। (source- social media)
-
बिहार के भागलपुर से कांग्रेस MLA अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा बॉलीवुड में सक्सेसफुल हीरोइन हैं। 21 नवंबर, 1987 को जन्मी नेहा अजीत शर्मा की सबसे बड़ी बेटी हैं। नेहा की स्कूली एजुकेशन माउंट कारमेल स्कूल, भागलपुर से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में NIIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। कुछ समय तक फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करने के बाद उन्हें तेलुगु फिल्म 'चिरुथा' में ब्रेक मिला था। (source- social media)
-
नेहा ने साल 2010 में बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ डेब्यू किया था। नेहा के तीन भाई-बहन हैं और वे बचपन में अस्थमा की शिकार रह चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। खाना बनाना और म्यूजिक नेहा की हॉबी है। वह एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। (source- social media)
-
उन्होंने लंदन में हिप-हॉप, लैटिन डांस सालसा और जैज जैसे फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली है। नेहा कैट मॉस को अपनी फैशन आइकन मानती हैं। नेहा शर्मा अपना क्लोदिंग लेबल भी लॉन्च करना चाहती हैं। (source- social media)
-
केंद्र सरकार में मंत्री लोजपा के नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान बॉलीवुड ने साल 2011 फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में इंट्री की । फिल्म में उनके साथ कंगना थी। वे बॉलीवुड में अधिक सफल नही रहे थे। इसके बाद साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने जमुई से चुनाव लड़ा और संसद पहुंच गए। हाल में एक इंटरव्यू में रामविलास पासवान ने कहा था कि चिराग मोदी के फेवरेट युवा सांसद हैं। (source- social media)
-
बता दें कि 31 अक्टूबर, 1982 को जन्मे चिराग, रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना के बेटे हैं। साल 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह मॉडलिंग कर रहे थे। तब वह अपने पिता के लिए प्रचार करने के लिए हेलिकॉप्टर से बिहार घूमें थे। उन्हें देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ लगती थी। (source- social media)
-
लंबे-लंबे बालों में चिराग एक अलग ही लुक में नजर आते थे। उस दौरान मुंबई सेलिब्रिटीज की पार्टी में चिराग की मौजूदगी रहती थी। कई बार उनकी पार्टियों में रामविलास और रीना पासवान भी देखे गए। बहुत कम समय में चिराग पासवान ने राजनीतिक गलियारे में अपनी जगह बनाई है। (source- social media)
-
आयशा शर्मा भी बिहार के भागलपुर से कांग्रेस MLA अजीत शर्मा की बेटी हैं। आयशा नेहा से छोटी हैं। इनकी स्कूलिंग दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने नोएडा से इंजीनियरिंग की। आयशा ने बॉयोटेक्नोलॉजी में डिग्री ली है। हाल ही में उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो 'इक वारी' में काम किया था, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती दिख रहीं थीं। (source- social media)
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में आयशा के होने की चर्चा है। 'जुड़वा 2' को लेकर भी उनका नाम सामने आया था। (source- social media) -
आयशा साल 2016 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा को इंस्टाग्राम पर लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। (source- social media)