-
अवनीत कौर सोशल मीडिया ऐप TikTok पर काफी पॉपुलर हैं। इस ऐप पर अवनीत के 1.5 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 19 वर्षीय अवनीत कौर छोटे पर्दे की सबसे चर्चित हस्तियों में से भी एक हैं। अपनी एक्टिंग के साथ ही अवनीत अपने स्टाइल सेंस से भी फैंस के दिलों पर भी खूब राज करती हैं। अवनीत अपनी अद्भुत स्टाइल में एक ग्लैमरस और अद्भुत अभिनेता के रूप में विकास कर रही है। अवनीत इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से अवनीत कौर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।(All Pics: Avneet Kaur Instagram)
-
अवनीत ने अपनी इस तस्वीर को 2 अक्टूबर को शेयर किया। पिंक ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
-
पिंक पैंट और पिंक जैकेट के साथ अवनीत ने व्हाइट ब्लाउज पहना है।
-
अवनीत की इन तस्वीरों पर लाखों की संख्या में लाइक्स और हजारों में कमेंट्स आ रहे हैं।
-
अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार किया था। वह सबसे पहले साल 2010 में जी टीवी के डांस रियालिटी शो डांस इंडिया डांस में नजर आई थीं।
-
अवनीत इन दिनों सोनी सब के शो अलादीन में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। इस सीरियल में वह यास्मीन का किरदार निभा रही हैं।
-
अवनीत एक्टर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टार भी हैं। यूथ के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं।