-
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिवंगत एक्टर राजकुमार (Raaj Kumar) की पत्नी गायत्री पंडित (Gayatri Pandit) का निधन हो गया है। खबर है कि उन्होंने 28 नवंबर 2023 को आखिरी सांस ली है।
-
दिग्गज एक्टर राजकुमार का 27 साल पहले गले के कैंसर के कारण निधन हो गया था। गायत्री पंडित की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
-
गायत्री कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। वह अपने तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहती थीं।
-
बता दें, राजकुमार ने 1960 के दशक में एंग्लो-इंडियन जेनिफर से शादी की थी। जेनिफर ने शादी के लिए हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपना नाम बदलकर गायत्री पंडित कर लिया था।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर राजकुमार और गायत्री की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी, जहां गायत्री एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं।
-
शादी के बाद राजकुमार और गायत्री तीन बच्चों के पैरेंट्स बने थे। उनके बच्चों के नाम परु राज कुमार, पाणिनि राज कुमार और बेटी वास्तविकता पंडित है।
-
वहीं, राजकुमार की बात करें तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और मशहूर एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं।
(Photos Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: ‘पहले से पता था कि रिश्ते का अंत..’, अरबाज खान संग ब्रेकअप पर छलका जॉर्जिया का दर्द)
