-
बॉलीवुड की 'कोयल' लता मंगेश्कर का आज 85वां जन्मदिन है। आज के जेनरेशन की हर सिंगर लता जितनी लोकप्रिय सिंगर बनना की चाह रखती है। भारत रत्न और स्वर कोकिला लता अपने आप में एक बड़ी स्टार है जिन्हें हर कोई बहुत चाहता है। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव)
लता ने अपनी मधुर आवाज से भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया है। लता मंगेशकर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने गाए। छह दशक से हिन्दुस्तान की आवाज बन चुकीं लता ने 30 से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर फिल्मी हजारों गानों में अपनी आवाज का जादू चलाया। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव) -
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 में एक मध्यम वर्गीय मराठा परिवार में हुआ था। लता ने पांच साल की उम्र से पिता के साथ एक रंगमंच कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू कर दिया था। लता बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं। पिता के मौत के बाद लता के परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और पैसा कमाने के लिए उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभानी शुरू की। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव)
-
लता जी को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपए मिले थे। लता इसी 25 रुपए को अपनी पहली कमाई मानती हैं। लताजी ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाना गाया। लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनें उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपने करियर के रूप में चुना। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव)
लता ने क्यों नहीं की शादी क्या आप जानते हैं… दरअसल, बचपन में कुंदनलाल सहगल की एक फिल्म चंडीदास देखकर वह कहती थीं कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेंगी। वहीं बाद में उन्होंने शादी ही नहीं की। इस पर उनका कहना है कि घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी उन पर थी, ऐसे में जब शादी का ख्याल आता भी तो वह उस पर अमल नहीं कर सकती थीं। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव) आज भी लता की आवाज में उतनी ही कशिश है। लोग उन्हें सुनने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव)
