-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दुनिया देखने में तो बहुत ही ज्यादा चमक-धमक वाली होती है, लेकिन इस मायानगरी के पीछे की सच्चाई कम ही लोगों को पता होती है। दूर से ग्लैमरस दिखने वाली इस दुनिया में कई कहानियां दब कर रह जाती है। इस दुनिया के कई स्टार्स हैं जो अपनी जिंदगी पर्दे पर तो दिलोजान से जीतते दिखाई दिए, मगर पर्दे के पीछे वो धोखे और फरेब का शिकार हुए हैं। पर्दे पर हंसते मुस्कुराते चेहरे असल जिंदगी में कई बार बहुत परेशान होते हैं, कुछ एक्ट्रेस तो ऐसी भी हैं जिन्हें जीवित रहते तो परेशानियां उठानी ही पड़ी, उनकी मौत भी बेहद दर्दनाक रही। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिनका बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। चलिए जानते हैं कौन-थी वो एक्ट्रेसेस।
-
Kritika Chaudhary
कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ में उनकी बहन का रोल करके फिल्मों में सुर्खियों बटोरने वाली एक्ट्रेस कृतिका चौधरी को उनके घर में ही मार डाला गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि एक्ट्रेस का ड्रेग्स के कारोबारियों के साथ उठना-बैठना था। इसी सिलसिले में कृतिका का उनसे झगड़ा हुआ था। इस मामले को सुलझाने के बहाने दो लोग उनके घर आए, मगर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस की हत्या कर दी। (Source: Kritika Chaudhary/Facebook) -
Meenakshi Thapar
मीनाक्षी ने साल 2011 में हॉरर फिल्म ‘404’ में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2012 में उन्हें करीना कपूर और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘हिरोइन’ में भी रोल मिला था। मगर इससे पहले उन्हें उनके को-स्टार ने चंद पैसों के लिए किडनैप कर लिया। बाद में उनका सिर धड़ से अलग कर के हत्या कर दी। (Source: Meenakshi Thapar/Facebook) -
Riya Kumari
झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (Source: Social Media) -
Priya Rajvansh
प्रिया राजवंश को देव आनंद के भाई चेतन आनंद ने साल 1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’ में कास्ट किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान चेतन और प्रिया की दोस्ती बढ़ी। दोनों का रिश्ता समय के साथ काफी मजबूत हो गया था। मगर 1997 में चेतन आनंद की मौत हो गई। वहीं उनकी वसीयत जब सामने आई तो वह तीन हिस्सों में बंटी थी। दो पर उनके बेटों और एक हिस्से पर प्रिया का नाम था। यह बात चेतन के बोटों को बुरी लगी और उन्होंने अपने घर के नौकरों के साथ मिलकर प्रिया को मौत के घाट उतार दिया। प्रिया की लाश उनके बंगले में बरामद की गई। इस तरह से संपत्ति के लालच में एक्ट्रेस की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। (Source: Screen Shot) -
Amreen Bhatt
कश्मीर की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमरीन की हत्या की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन टीआरएप ने ली। (Source: Screeen Shot) -
Laila Khan
लैला खान को राजेश खन्ना के साथ 2008 में फिल्म ‘वफा: अ डेडली लव स्टोरी’ के लिए जाना जाता है। साल 2011 में लैला अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली थीं, मगर कभी वापस नहीं लौटी। साल 2012 में डेढ़ साल बाद फार्म हाउस से छह कंकाल मिले थे। जांच में पता चला कि लैला और उनके परिवार का कत्ल परवेज टाक यानी लैला के सौतेले पिता ने किया है। (Source: Social Media) -
Raima Islam Shimu
बांग्लादेश की एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की हत्या उनके पति शखावत अली ने की थी। उनका शव टुकड़ो में ढाका के बाहरी इलाके में पाया गया था। (Source: Raima Islam Shimu/Facebook)
(यह भी पढ़ें: इन साउथ एक्ट्रेसेस ने शादीशुदा से किया प्यार, किसी ने रचाई शादी तो किसी का हुआ ब्रेकअप)
