-
मार्वल की तरह भारत में भी ऐसे कई सुपरहीरो मौजूद हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक बच्चों का मनोरंजन किया है। आज हम ऐसे भारतीय सुपरहीरो की लिस्ट लेकर आए हैं जो मार्वल या डील वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। ये भी कह सकते हैं कि ये सभी सुपरहीरो एक साथ मिल जाएं तो देसी एवेंजर्स बन सकते हैं।
-
Flying Jatt
इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ सुपरहीरो के रोल में नजर आए। एक्शन से भरपुर फ्लाइंग जट के पास अद्भुत शक्तियां आ जाती है। इस शक्तियों को पाकर फ्लाइंग जट लोगों की मदद करने लगता है और विलेन के छक्के छुड़ाता है। -
Bhavesh Joshi Superhero
भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिश करने वाला यह कॉमनमैन सुपरहीरो साल 2018 में सामने आया था। ‘भावेश जोशी सुपरहीरों’ नामक यह फिल्म यह बताती है कि अन्याय, बुराई और अपनी समस्याओं से निपटने के लिए दुनिया को किसी सुपरहीरो की जरूरत नहीं बल्कि इंसान को खुद ही एक सुपरहीरो बनना पड़ता है। -
Krrish
कृष के पास सुपर स्ट्रेंथ, ऊंची छलांग लगाने की क्षमता और उड़ने की ताकत है। कृष को देसी एवेंजर्स का ‘सुपरमैन’ कहा जा सकता है। -
Minnal Murali
मिन्नल मुरली लेटेस्ट सुपरहीरो है, लेकिन इसकी शक्तियां बहुत अनोखी है। मिन्नल मुरली एक ऐसा सुपरहीरो कन्सेप्ट था जो शायद इससे पहले किसी भारतीय फिल्म में देखा गया। यही वजह है कि इस सुपरहीरो की ऑरिजनल स्टोरी विदेशी हीरोज को भी मात दे सकती है। -
Ra-One
रा-वन एक रोबॉटिक सुपरहीरो की कहानी है, जिसमें एक हीरो और एक विलेन को गेम के लिए डिजाइन किया गया होता है। मगर ये दोनों रोबोट असल जिंदगी में आ जाते हैं। -
Shaktimaan
हमारे ओरिजनल सुपरहीरो में से एक, शक्तिमान के पास प्रकृति के सभी पांच तत्वों की शक्ति हैं। शक्तिमान के इंटेलिजेंस को देखते हुए उन्हें देसी एवेंजर्स का लीडर बनाया जा सकता हैं। -
Surya
मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म का सूर्या एक ऐसा सुपरहीरों है जिसे दर्द महसूस नहीं होता। वह एक खास तरह की सुपरपॉवर के साथ पैदा हुआ है। सुपरपॉवर की वजह से उसे बहुत-सी तकलीफें भी होती हैं। मगर इसके बावजूद वह विलेन के साथ मैदान में जमे रहता है। -
Mr India
‘मिस्टर इंडिया’ एक आम इंसान होता है। मगर उसके पास एक ऐसी घड़ी होती है जिसकी वजह से उसके पास गायब होने की शक्तियां आ जाती हैं। अपनी इस शक्ति से मिस्टर इंडिया देसी एवेंजर की काफी मदद कर सकता है।
