-
रामानंद सागर के धारावाहिक शो कृष्णा में वयस्क कान्हा की भूमिका सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाई थी। सर्वदमन ही इस इस शो में श्रीहरि विष्णु के किरदार में दिखाए दिए। विष्णु के साथ आपने हमेशा ही मां लक्ष्णी को साथ बैठे देखा होगा। जो पृथ्वी लोक पर हो रहीं गतिविधियों के बारे में तमाम तरह के सवाल अपने प्रभु विष्णु से पूछती हुई दिखाई देती हैं। यकीनन अगर इस शो में विष्णु का किरदार बिना लक्ष्मी के होता तो शायद कुछ सूना सा लगता। आज हम आपका परिचय टीवी की मां लक्ष्मी से करा रहे हैं। इस शो में मां लक्ष्मी का किरदार अभिनेत्री पिंकी पारेख ने निभाया था। वही कृष्ण की पत्नी रुकमणि के रोल में भी नजर आई थीं। आइए जानते हैं अब कहां बिजी हैं पिंकी पारेख। (All Photos- Instagram)
-
पिंकी पारेख ने लक्ष्मी का किरदार तो बेहद खूबसूरती से निभाया ही साथ ही उन्होंने पृथ्वी लोक पर रुकमणि की भूमिका से भी करोड़ों दर्शकों को इंप्रेस किया है। आज भी लोग कृष्णा में पिंकी के अभिनय को देख उन्हें सचमुच की देवी मां समझते हैं और टीवी के आगे प्रणाम करते हैं।
शो में पिंकी ने रुकमणि और लक्ष्मी के अलावा यमुना और अष्ट भुजाधारी देवी मां दुग्रा का रोल भी प्ले किया था। इन चारों किरदारों को कर पिंकी ने शो में जान डाली है। हर किरदार में उनकी मधुर आवाज, मनमोहक मुस्कान और चेहरे के हाव-भाव में गजब का जादू था। सभी किरदारों में रुकमणि का रोल काफी लंबा रहा। -
पिंकी ने अपने करिअर की शुरुआत 1993 में आए अलिफ लैला से की थी। इसके बाद ही रामानंद सागर ने उन्हें कृष्णा में रोल दिया, जिसमें पिंकी ने एक साथ 4 भूमिकाएं निभाईं।
-
कृष्णा में पिंकी की मासूमियत लोगों के दिलों को छू गई थी लेकिन अब वह पूरी तरह से बदल चुकी हैं।
-
लोग उनका लेटेस्ट लुक देखेंगे तो शायद नहीं पहचान पाएंगे।
पिंकी ने धारावाहिकों के अलावा कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने गुजराती फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के जरिए अवॉर्ड भी हासिल किए हैं। फिलहाल पिंकी अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। उनकी शादी देसाई परिवार में हुई है। पिंकी के 2 बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।