-

एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के 2' में नई कोमलिका की एंट्री हो रही है। जी हां, अब इस किरदार में हिना खान की जगह आमना शरीफ नजर आएंगी। आमना शरीफ स्टार प्लस के शो कहीं तो होगा से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इस सीरियल में वह राजीव खंडेलवाल के अपोजिट कशिश नाम की भूमिका में थीं। टीवी की संस्कारी बहू के बाद अब वैम्प का किरदार निभाने वालीं आमना का कहना है कि उनके लिए ये काफी चैलेजिंग है। बता दें कि आमना लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। देखें आमना शरीफ की कुछ चुनिंदा खूबसूरत तस्वीरें(All Pics: Aamna Sharif Instagram):
-
आमना शऱीफ ने साल 2003 में अपना टीवी करियर स्टार्ट किया था। उन्होंने 'होंगे जुदा ना हम', 'कहीं तो होगा' और 'नायिका' जैसे सीरियल्स में काम किया है।
-
आमना ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 'आलू चाट', 'आओ विश करें', 'एक विलेन' और 'रुही आफजा' में उन्होंने साइड रोल प्ले किये हैं।
-
साल 2013 में आमना ने अपने बॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी रचा ली थी। शादी के बाद आमना ने कई सालों के लिए करियर से ब्रेक ले लिया था।
-
अमित कपूर से शादी से पहले आमना का अपने कोस्टार राजीव खंडेलवाल के साथ भी अफेयर रह चुका है। इस बात का खुलासा खुद राजीव ने एक इंटरव्यू में किया था।
राजीव के अलावा एक्टर आफताब शिवदसानी के साथ भी आमना के लिंकअप की खबरें थीं। -
आमना अब लंबे समय के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आमना की वापसी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।