-
विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर ही है। इस फिल्म में उनके अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
विक्की कौशल के साथ कई और एक्टर हैं जिनके एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है। इन्हीं में से एक एक्टर हैं जो फिल्म में ‘कवि कलश’ के किरदार से खूब तालियां बटोर रहे हैं। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि छावा में ‘कविराज’ बने विनीत कुमार सिंह हैं जो अपने अभिनय से छा गए हैं। इससे पहले भी कई फिल्में में विनीत कुमार सिंह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
फिल्म ‘छावा’ में विनीत कुमार सिंह छत्रपति संभाजी महाराज के बेहद करीबी मित्र और समर्थक हैं। ‘कवि कलश’ एक कवि होने के साथ ही एक महान योद्धा भी थे। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
जहां विनीत कुमार अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतते नजर आएं तो वहीं युद्ध के मैदान में उनकी लड़ाई भी दर्शकों को खूब भा रही है। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि एक्टर के अलावा विनीत कुमार सिंह एक डॉक्टर भी हैं। वो एक लाइसेंसी डॉक्टर हैं। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta) मराठा योद्धाओं का वो हथियार जिसे देख मुगल भी खाते थे खौफ, शिवाजी महाराज हमेशा रखते थे अपने पास
-
विनीत कुमार सिंह ने CPMT क्वालिफाइड हैं और साथ ही वो मेडिकल कॉलेज में टॉपर भी रहे हैं। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
अभिनेता ने आर. ए. पोदार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद, मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन किया है। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
इसके अलावा उनके पास सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, नागपुर से आयुर्वेद में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की डिग्री है। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
एक्टर और डॉक्टर होने के साथ ही विनीत कुमार सिंह एक अच्छे स्पोर्ट्सपर्सन भी हैं। उन्होंने नेशनल लेवल पर बास्केटबॉल खेला है। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
विनीत कुमार सिंह ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन असली पहचान उन्हें साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ से मिली जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिलती थी। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta)
-
इसके अलावा विनीत कुमार सिंह मुक्काबाज, अग्ली, गोल्ड और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। (Photo: Viineet Kumar Siingh/Insta) रणवीर इलाहाबादिया का पाकिस्तान से क्या है नाता? जानें कैसे पड़ा सरनेम और सोशल मीडिया फॉलोअर्स
