-
मुंबई में पैदा हुईं एक्ट्रेस-मॉडल सलोनी चोपड़ा चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज डिग्री मुंबई से ही ली है। यूं तो सलोनी ने कई टीवी शोज और फिल्मों के लिए काम किया है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों वह मशहूर हैं किसी और ही वजह से। टीवी शो गर्ल्स ऑन द टॉप (2016) से टीवी डेब्यू करने वाली सलोनी की इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई तस्वीरों पर अगर आप गौर करेंगे तो वह काफी हद तक बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों को कैटरीना की डुप्लिकेट बताते हुए शेयर कर रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं सलोनी की कुछ तस्वीरें और बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य।
-
सलोनी ने अपना मॉडलिंग करियर साल 2014 में शुरू किया था और उन्होंने 'माया' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था।
-
कहा यह जा रहा है कि वह इसी साल रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म रेस-3 में भी काम करती नजर आएंगी।
-
सोशल मीडिया पर सलोनी को 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों से पता चलता है कि वह 'फेमिनिस्ट' भी हैं।
-
यह पहली बार नहीं है कि जब सलोनी सुर्खियों में हैं। इससे पहले वह माहवारी के खून की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के चलते भी सुर्खियों में आ गई थीं।
-
सलोनी चोपड़ा ने अपने अकाउंट के डिसक्रिप्शन में खुद को लेखक, यात्री, एक्टर और फेमिनिस्ट बताया है।
-
-
(All Photo's Source: Saloni Chopra's Instagram Account)
