-
हाल ही में करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि सैफ और शाहिद कपूर से पहले किस एक्टर पर उनका क्रश था। करीना ने बताया कि साल 1990 में आई फिल्म आशिकी फेम राहुल रॉय के पीछे वह दिवानी थीं। उन्हें राहुल रॉय इतने पसंद थे कि उन्होंने आशिकी 8 बार देखी। करीना के इस खुलासे के बाद राहुल रॉय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि करीना जैसी खूबसूरत लेडी का मैं क्रश रह चुका हूं। आशिकी को रिलीज हुए 30 साल होने जा रहे हैं। इन 30 सालों में राहुल रॉय काफी बदल गए। देखिए जिनको देख करीना कपूर फिदा हो गई थीं वो अब कैसे दिखते हैं। (All Photos: @Rahulroy/Instagram)
-
किसी जमाने में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रह चुके राहुल रॉय के चेहरे से अब उनकी उम्र झलकने लगी है।
-
राहुल 51 साल के हैं। अब वह ज्यादातर दाढ़ी में दिखते हैं। उनके दाढ़ी के बाल भी सफेद हो चुके हैं।
-
राहुल रॉय ने 22 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। महेश भट्ट को उनका गॉड फादर कहा जा सकता है।
-
पहली ही फिल्म आशिकी ने पूरे देश में धूम मचा दी थी। फिल्म तो सुपहिट हुई ही साथ ही इसके गानों ने भी तहलका मचा दिया।
-
आज भी आशिकी के गाने सुने जाते हैं। तब सबसे ज्यादा ऑडियो कैसेट्स बिकने का कीर्तिमान भी आशिकी के ही नाम था।
-
महेश भट्ट निर्मित इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ अनु अग्रवाल भी थीं। हालांकि ये फिल्म दोनों ही एक्टर्स के लिए पहली और आखिरी हिट फिल्म साबित हुई।
-
आशिकी के बाद लगातार कई फ्लॉप फिल्मों ने राहुल रॉय का करियर खत्म कर दिया।
