-

करीना कपूर खान सोशल मीडिया से दूर थीं। फिल्मों और रेडियो शो के जरिए ही करीना फैंस की उनसे मुलाकात हो पाती थी। लेकिन अब उनके फैंस उनसे सीधे सीधे कनेक्ट कर पाएंगे। जी हां, करीना कपूर खान ने बेशक देर से पर सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री की है। करीना कपूर के फैंस को जैसे ही उनके इंस्टाग्राम डेब्यू के बारे में खबर हुई तुरंत उन्हें इंस्टा पर खोजने लगे। ब्लू टिक मार्क वाले बेबो के इंस्टाग्राम पर अब तक 716 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं। करीना कपूर के फैंस बेहद खुश हैं कि अब बेबो डायरेक्ट अपनी और अपने बेबी तैमूर की फोटोज फैंस के साथ शेयर करेंगी। करीना ने पहले दिन ही दो पोस्ट शेयर किए। एक अपने अफकमिंग प्रोजेक्ट का छोटा सा वीडियो जिसमें लिखा था कमिंग सून और दूसरी अपनी स्पोर्टी लुक वाली एक तस्वीर। करीना के फैंस और फॉलोअर्स ने करीना की इसी सेम स्पोर्टी ड्रेस में कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। देखें यहां:-
-
करीना कपूर खान से पहले सोशल मीडिया पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी एंट्री मारी थी।
-
करिश्मा करीना औऱ तैमूर की फोटोज अपने अकाउंट से शेयर करती रहती थीं।
-
करीना की बहन करिश्मा से उनके फैंस पूछते थे कि करीना क्यों नहीं आतीं इंस्टा या किसी भी सोशल प्लैटफॉर्म पर?
ऐसे में करिश्मा ने बताया था कि करीना को ये सब पसंद नहीं है। हालांकि करीना ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका सीक्रेट अकाउंट सोशल मीडिया पर है! दरअसल, अरबाज खान के शो 'पिंच' में उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह सोशल मीडिया के किसी भी प्लैटफॉर्म में हैं? ऐसे में बेबो ने कहा था- हां हो भी सकती हूं। -
करीना के कजिन रणबीर कपूर भी किसीसोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में नहीं हैं। कुछ वक्त पहले ही ऐश्वर्या राय ने भी इंस्टा पर एंट्री मारी थी। करीना के जैसे ही ऐश्वर्या के भी चंद मिनटों में फॉलोअर्स बढ़ गए थे।