-
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे छोटे नवाब तैमूर ने बुधवार को अपना पहला जन्मदिन बनाया। हरियाणा में स्थित पटौदी परिवार के खानदानी आवास पटौदी पैलेस में तैमूर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कपूर परिवार और पटौदी परिवार इकट्ठा हुआ। बेबी तैमूर के पहले बर्थडे को यादगार बनाने के लिए करिश्मा कपूर, बबिता, रणधीर कपूर, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला और शर्मिला टैगोर पहुंची। इस बर्थडे पार्टी की पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें…. (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
-
अपनी मां, पिता, दादी और नानी के साथ केक काटता तैमूर।
-
तैमूर अपने पहले बर्थडे पर क्रीम कलर के कुर्ता पजामा और जैकेट में नजर आया।
-
तैमूर को घोड़े की सवारी कराती करीना कपूर।
-
करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों कियान कपूर और समाएरा कपूर की पिक्चर भी इस मौके पर शेयर की।
-
करिश्मा कपूर, करीना कपूर और अमृता अरोड़ा।
-
तैमूर का पहला बर्थडे केक।
-
तैमूर के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर और करीना कपूर।
-
अमृता अरोड़ा के दोनों बेटों संग तैमूर की पिक्चर।