-
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 को आखिरकार विनर मिल गया था। 6 अक्टूबर को शुरू हुए इस शो का 19 जनवरी 2025 को ग्रैंड फिनाले हुआ। (Photo: Karan Veer Mehra/FB)
-
शो में 18 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी और फिर कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आए। इस सीजन में कुल 23 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला था, जिसमें करण सबसे आगे रहे और उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। (Photo: Karan Veer Mehra/FB)
-
रजत दलाल को खाली हाथ लौटना पड़ा
ग्रैंड फिनाले में करण का मुकाबला विवियन, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम के साथ था। सबसे पहले चुम बाहर हुईं, फिर अविनाश और फिर रजत दलाल भी शो से आउट हो गए। हालांकि, हर किसी को लग रहा था इस शो के विनर रजत दलाल होंगे। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) -
अंत में इनसे रहा मुकाबला
इसके बाद टॉप 2 में विवियन और करण बचे हुए थे लेकिन अंत में जनता ने सबसे अधिक वोट करणवीर मेहरा को देकर बिग बॉस 18 का विनर बना दिया। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) कौन है बिग बॉस 18 का ये मुस्लिम कंटेस्टेंट जिसकी मां हिंदू, पिता ईसाई हैं और दादा पुर्तगाली थे? -
इतनी मिली प्राइज मनी
बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा को ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख रुपये की विनिंग प्राइज भी मिला। अब आइए जानते हैं करणवीर मेहरा के बारे में कुछ बातें। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) -
इसके भी रह चुके हैं विनर
करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 से पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का भी ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) -
क्यों बदला अपना नाम
करणवीर मेहरा का पहले नाम करण मेहरा हुआ करता था। करण के आगे ‘वीर’ जोड़ने के लिए उनकी दादी ने कहा था। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम करणवीर मेहरा कर लिया। वीर उनके दादा का नाम था। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) -
कितने पढ़े-लिखे हैं करण
दिल्ली में जन्में करणवीर मेहरा ने 10वीं तक की पढ़ाई मसूरी के बोर्डिंग स्कूल वाइनबर्ग एलन स्कूल से की। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से पूरी की। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) -
करणवीर मेहरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन में ग्रेजुएशन किया है। (Photo: Karan Veer Mehra/FB) Bigg Boss 18 Finale के इस कंटेस्टेंट की पहली शादी हो गई थी फेल, ये हैं दूसरी पत्नी