-
कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने अपने ट्वीट्स में एक्ट्रेस की बेबाकी की तारीफ की है। कंगना रनौत पिछले कई दिनों से सुशांत सिंह डेथ केस मामले में सीबीआई के लिए डिमांड करतीं और बॉलीवुड नेपोटिज्म पर बोलती दिख रही हैं। इस पर अध्ययन सुमन ने कंगना की खूब तारीफ की और उन्हें बहादुर कहा। अध्ययन के मुताबिक कंगना के साथ अध्ययन सुमन का एक बुरा पास्ट है, फिर भी वह पास्ट को पीछे छोड़ कर इंसानियत को सपोर्ट करते दिखे। कंगना रनौत का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में ये बात मेंशन की और इस पर सवाल करने वालों को भी अध्ययन ने जवाब दिया कि 'कई बार अपने पास्ट से हट कर बात करनी चाहिए। इंसानियत के लिए और कुछ बदलावों के लिए ये जरूरी है। मैं इस आवाज को बस सपोर्ट कर रहा हूं। मुझे अब लगता है कि हम सीबीआई इंक्वारी से कुछ ही दूरी पर हैं। और हां मैं बता दूं कि मेरा इसमें कोई अजेंडा नहीं छिपा हुआ है, मेरी कोई फिल्म भी नहीं आ रही है।'

अध्ययन ने कंगना पर इल्जाम लगाए थे कि कंगना ने रिलेशनशिप में उनके साथ रहने के दौरान काफी मार पिटाई की थी। एक इंटरव्यू के दौरान अध्ययन ने बताया था कि वह इस रिलेशनशिप में कितना दुखी थे। -
अध्ययन ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कंगना ने उन्हें बहुत परेशान और प्रताड़ित किया है। अध्ययन ने कंगना पर आरोप लगाया था कि कंगना उन्हें हैरास किया करती थीं।
-
अध्ययन सुमन ने #MeToo कैंपेन के दौरान कंगना पर ये आरोप लगाए थे। उन्होंने कंगना रनौत पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अध्ययन ने बताया था कि कंगना रनौत के साथ जब वह रिलेशनशिप में थे तो उन्हें क्या कुछ नहीं झेलना पड़ा।

अध्ययन ने बताया था कि कंगना उन्हें पिटा करती थीं। कंगना उन्हें गालियां देतीं औऱ सैंडल भी फेंककर मारती थीं। अध्ययन ने बताया था कि कंगना उन्हें पिटा करती थीं। कंगना उन्हें गालियां देतीं औऱ सैंडल भी फेंककर मारती थीं। -
अध्ययन ने ये भी बताया था दोनों साथ एक पार्टी में गए थे। तब कंगना ने उन्हे पार्टी में थप्पड़ मार दिया था तो वह रो पड़े थे।
-
अध्ययन सुमन अपने पिता शेखर सुमन के साथ
-
इन दिनों अध्ययन के पिता शेखर सुमन भी सुशांत को जस्टिस दिलाने के लिए सीबीआई की मांग कर रहे हैं
-
अध्ययन अब टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा को डेट कर रहे हैं।
-
अध्ययन अपनी गर्लफ्रेंड और पापा शेखर के साथ आए दिन कई फनी वीडियोज बनाते औऱ फैंस के बीच शेयर करते हैं।