• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • गणतंत्र दिवस 2026
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • गणतंत्र दिवस 2026
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. kangana ranaut vijay queen winners of 62nd national film awards

‘Queen’ कंगना राणावत ने 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मारी बाजी

By: भाषाAakriti Arora
March 25, 2015 10:11 IST
हमें फॉलो करें
  • फिल्म क्वीन में दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ अदाकारा घोषित किया गया है, वहीं हैदर और मैरीकॉम ने भी कुछ खिताब अपने नाम किये हैं। इसमें चैतन्य तम्हाने की कोर्ट सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की गई।
    1/10

    फिल्म क्वीन में दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ अदाकारा घोषित किया गया है, वहीं हैदर और मैरीकॉम ने भी कुछ खिताब अपने नाम किये हैं। इसमें चैतन्य तम्हाने की कोर्ट सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की गई।

  • 2/10

    सोमवार को ही अपना जन्मदिन मना चुकीं 28 वर्षीय कंगना को आज एक अच्छा उपहार मिल गया जिन्हें अपने कॅरियर का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उनकी फिल्म क्वीन ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने मंगेतर से धोखा खाने के बाद अकेले ही विदेश में हनीमून मनाने चली जाती है।

  • 3/10

    देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें कंगना ने 'क्वीन' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

  • 4/10

    कन्नड फिल्म नानू अवनल्ला अवालू में भावनात्मक किरदार अदा करने के लिए विजय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब के लिए चुना गया है। भारतीय न्याय व्यवस्था की खामियों पर केंद्रित फिल्म कोर्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गयी है। 17 अप्रैल को फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन से पहले यह पुरस्कार मिलने से इसे और अधिक सफलता मिल सकती है।

  • 5/10

    शेक्सपीयर के प्रसिद्ध उपन्यास हेमलेट पर बनी शाहिद कपूर अभिनीत हैदर को भी पांच पुरस्कारों के लिए चुना गया है। विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के लिए खिताब दिया जाएगा। हालांकि वह फिल्म के निर्देशन के लिए सम्मान हासिल नहीं कर सके और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार बांग्ला फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी (फिल्म चतुष्कोण के लिए) की झोली में चला गया।

  • 6/10

    भारद्वाज को हैदर के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद के सम्मान से भी नवाजा जाएगा, वहीं फिल्म के गीत बिस्मिल के लिए सुखविंदर सिंह सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक चुने गए हैं। फिल्म को दो अन्य पुरस्कार कोरियोग्राफी और परिधान डिजाइन की श्रेणी में दिये जाएंगे।

  • 7/10

    62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (2014) घोषित की गई है।

  • 8/10

    सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गीत के हकदार भारद्वाज रहे, वहीं मलयाली फिल्म नाइनटीन ऐटी थ्री के लिए गोपी सुंदर को सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व संगीत के राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कत किया जाएगा।

  • 9/10

    सर्वश्रेष्ठ गीतकार के सम्मान से तमिल फिल्म सैवम में गीत लिखने वाले एनए मुथुकुमार को पुरस्कत किया जाएगा। इसके गीत अक्षागु के लिए गायिका उत्तरा उन्नीकृष्णन सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का खिताब पाने में सफल रहीं।

  • 10/10

    इस बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हरियाणवी अदाकारा बजिंदर कौर को चुना गया है। यह किसी हरियाणवी अभिनेत्री का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। किसी निर्देशक की पहली सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार बांग्ला फिल्म आशा जओआर माझे के लिए आदित्य विक्रम सेनगुप्ता के नाम रहा।

TOPICS
Actress Kangana Ranaut
Best fIlm
National Award
Queen
अपडेट
SSB HC PET PST Admit Card 2026 Out: एसएसबी एचसी पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, 28 जनवरी को होगी परीक्षा, यहां है हॉल टिकट का डाउनलोड लिंक
‘यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष…’, उर्सुला की भारत यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश : मंदिर से चोरी हुए सरकारी शिक्षक के जूते तो दर्ज कराई FIR, MP पुलिस ने ऐसे दिलाया वापस
IND vs NZ: ‘मैच तो एक ही ओवर में खत्म हो गया था’, इशान किशन की बैटिंग को लेकर बोला पूर्व भारतीय स्पिनर
लड़की का सिर काट बैग में रखा, फिर नग्न कर बोरे में भरी लाश, आगरा में कंप्यूटर ऑपरेटर की हैवानियत जान कांप जाएगी रूह
RCB vs MI Today Match, WPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की जंग, आरसीबी की फाइनल पर नजर; देखें लाइव अपडेट्स
Ukraine War: मजदूरों की भारी कमी से जूझ रहा रूस, जल्द भारत के 40 हजार और श्रमिकों को देगा नौकरी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Magh Purnima 2026 Date: 1 या 2 फरवरी कब है माघ पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
‘उन्हें लगता है कि कोई…’, राजीव शुक्ला ने बताया मंत्रियों और अध्यक्ष को फटकार लगा देती हैं जया बच्चन, अमिताभ ने इसलिए छोड़ी राजनीति
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से हैरान कीवी खिलाड़ी, मैच के बाद चेक किया बैट; वीडियो जमकर हुआ वायरल
8th Pay Commission: तेज हुई तैयारी! NC JCM ने शुरू किया मेमोरेंडम ड्राफ्टिंग प्रोसेस, 3.25 हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
फोटो गैलरी
10 Photos
हॉरर का असली मतलब समझा देंगी ये फिल्में, दिमाग पर छोड़ती हैं गहरा असर, उड़ जाती है रातों की नींद
26 minutes agoJanuary 26, 2026
27 Photos
गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत, मिसाइल से आधुनिक ड्रोन तक का दिखा शानदार प्रदर्शन
39 minutes agoJanuary 26, 2026
7 Photos
हॉरर फिल्म देखकर भी जो ले पाते हैं चैन की नींद, रिसर्च में खुलासा, बताया उनका दिमाग अलग कैसे करता है काम?
1 hour agoJanuary 26, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US