-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। यह दोनों बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' में साथ काम करते नजर आएंगे। सोमवार को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। फिल्म के पोस्टर में दोनों ही बेहद अलग अंदाज में दिखाई दिए। इसके कुछ देर बाद फिल्म का सेकेंड लुक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस फिल्म का निर्माण टीवी क्वीन एकता कपूर कर रही हैं। सोमवार रात फिल्म की टीम एक साथ पार्टी करती नजर आई।
-
पार्टी की फोटो को निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसमें फिल्म की टीम के साथ एकता नजर आ रही हैं।
-
इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यह पार्टी देर रात मुंबई के ओलिव बार में रखी गई थी।
-
पार्टी में कंगना रनौत काले रंग की शॉर्ट ड्रैस में पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट्स पहने थे।
-
पार्टी में पहुंचीं कंगना अपनी ब्लैक शॉर्ट ड्रैस में काफी हॉट लग रही थीं। उन्होंने यहां एक्टर राजकुमार राव के साथ भी जमकर पोज दिए।
-
पार्टी के दौरान कंगना काफी क्रेजी मूड में नजर आईं। उन्होंने यहां कैमरे के सामने अजीब अजीब मुंह बनाकर पोज दिए। वह पूरी तरह अपनी फिल्म मेंटल है क्या के मूड में दिखीं।
-
राजकुमार राव और कंगना इससे पहले फिल्म क्वीन में एक साथ काम कर चुके हैं। दर्शक इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए बेकरार हैं।
-
बता दें यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी करेंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शैलेश आर. सिंह कर रहे हैं। (All Photo Source: Instagram)
