-
कंगना रनौत जल्द जयललिता की बायोपिक थलाइवी में नजर आने वाली हैं। जब से इस फिल्म की अनाउसमेंट हुई है तब से ही लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि दुबली पतली कंगना किस तरह से जयललिता के किरदार में ढल पाएंगी। कंगना भी जयललिता के लुक के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। उनकी इसी मेहनत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया में शेयर किया है।
थलाइवी में कंगना चार अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता ने कहा था कि फेमस हॉलीवुड कलाकार जेसन कॉलिंस थलाइवी में कंगना के लुक पर काम करेंगे। -
इसी सिलसिले में कंगना रनौत लॉस एंजिलिस पहुंची थीं। यहां पर प्रोस्थेटिक मेकअप के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
-
कंगना की बहन रंगोली ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा- प्रोस्थेटिक्स मेकअप के लिए इस तरह से मेजरमेंट लिया जाता है। एक एक्टर के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। इतनी सफोकेटिंग चीजों में भी कंगना बहुत शांत हैं।
इन तस्वीरों में कंगना रनौत प्रोस्थेटिक्स ग्लू में पूरी तरह से पुती हुई नजर आ रही हैं। -
बता दें कि थलाइवा अगले साल रिलीज होगी। थलाइवा के अलावा कंगना धाकड़ नाम की फिल्म भी कर रही हैं।