-
Happy Birthday Kamal Hassan: कमल हासन कितने कमाल के एक्टर हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। 7 नवंबर 1954 को जन्मे कमल हासन 69 साल के हो गए हैं। कमल हासन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की और खूब रिकॉर्ड भी बनाए। आइए उनके जन्मदिन पर डालते हैं उनके फिल्मी रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
-
कमल हासन बतौर फीस 1 करोड़ रुपये से ज्यादा लेने वाले भारत के पहले एक्टर हैं। 1994 में उनकी फीस 1.5 करोड़ रुपये थी।
-
कमल हासन को अब तक 19 बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। जब 20वीं बार उन्हें ये अवार्ड मिलने लगा तो उन्होंने खुद अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने ये कहते हुए अवार्ड लेने से मना कर दिया कि अब नए एक्टर्स को मौका मिलना चाहिए। 19 फिल्मफेयर अवार्ड पाने वाले वह इकलौते एक्टर हैं।
-
कमल हासन इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी 7 फिल्में ऑस्कर के लिए भेजी गईं। इनमें सागर, स्वाति मुत्यम, नायकन, थेवर मागन, कुरुथीपुनाल, इंडियन और हे राम है।
-
कमल हासन फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने पर विश्वास करते हैं। फिल्मों के लिए स्टंट करते हुए उनकी 34 हड्डियां टूट चुकी हैं। यह एक रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरा नंबर आता है जैकी चैन का जिनकी 20 हड्डियां टूटी हैं।
-
कमल हासन के एक फैन ने धागों से उनकी 7 फीट उंची पोट्रेट बनाई थी। इस पोट्रेट के लिए कमल हासन और उनके फैन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
-
कमल हासन ने 6 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति से पुरस्कार भी मिला था। ये उपलब्धि किसी और एक्टर ने नहीं हासिल की। (All Photos: Express Archive)
