-

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। उनके इस घर की कीमत 16.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। (Image: GQ)
-
उन्होंने यह लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई के एक पॉश इलाके जुहू में लिया है। (Image: GQ)
-
उनकी यह नई प्रॉपर्टी 2,493 वर्ग फीट एरिया में फैली हुई है। इसमें 4 कार को पार्क करने का पार्किंग एरिया भी है। (Image: GQ)
-
काजोल ने इसे ‘भारत रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ से खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजोल ने इसके लिए 99 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी दी है। (Image: GQ)
-
उनका यह अपार्टमेंट मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में जुहू एक्रोपोलिस बिल्डिंग में स्थित है। इस घर को जाने-माने आर्किटेक्ट हाफ़िज़ कॉन्ट्रैक्टर ने डिज़ाइन किया है। (Image: GQ)
-
ये घर आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है इसमें बड़ा सा गार्डन, जिम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, बड़ी लॉबी जैसी सुविधाएं हैं। (Image: GQ)
-
फिलहाल काजोल अपने पति अजय देवगन और बच्चों के साथ पुराने घर में ही रह रही हैं। बता दें, काजोल ने पिछले साल दो अपार्टमेंट खरीदें थे, जिसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था। वह और उनके पति अजय देवगन का जुहू में ‘शिव शक्ति’ नाम का एक बंगला भी है, जहां वे अपने बच्चों के साथ रहते हैं। इस जोड़े ने लंदन में 54 करोड़ रुपये के एक घर में भी इन्वेस्ट किया है। (Image: GQ)
(यह भी पढ़ें: नीता अंबानी की 5 बेशकीमती साड़ियां, इनके दाम में खरीद सकते हैं लग्जरी घर)